Connect with us

बड़ी खबर

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी, क्या असलम शेख के लिए बदल गए नियम? वाटर टैंक पर ‘मौत का नाच’ और अधिकारी रोहित शिंदे की ‘जी हुजूरी’ पर कब चलेगा हंटर?

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई/संसद वाणी: क्या मुंबई में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है? मलाड वेस्ट के मालवणी गेट नंबर 8 स्थित ओम सिद्धिविनायक सोसायटी से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे प्रशासन के मुंह पर तमाचा हैं। 15 साल पुराने जर्जर वाटर टैंक को अवैध रूप से सीमेंट की चादरों से ढंक दिया गया है और वहां जश्न मनाया जा रहा है। सांसद वाणी (SANSAD VANI) के लीगल एडवाइजर ओम प्रकाश मिश्रा (अधिवक्ता) ने ‘ब्लू प्रिंट’ के साथ इस महा-घोटाले का पर्दाफाश किया है।


कानून की धज्जियां: क्या कहता है संविधान और MRTP एक्ट?

अधिकारी रोहित शिंदे (Rohit Shinde) और विधायक असलम शेख (Aslam Shaikh) को इन कानूनी धाराओं का जवाब देना होगा:

  1. MRTP एक्ट 1966 (धारा 52 & 53): किसी भी स्वीकृत नक्शे (Blue Print) के साथ छेड़छाड़ करना संज्ञेय अपराध है। वाटर टैंक एक ‘सर्विस यूटिलिटी’ है, उसके ऊपर निर्माण करना अवैध है।
  2. IPC की धारा 336: लोगों की जान जोखिम में डालना। जर्जर टैंक पर 15-20 लोगों का डांस करना किसी बड़े हादसे को दावत देना है। अगर टैंक धंसा, तो क्या इसकी जिम्मेदारी प्रशासन लेगा?
  3. MLA फंड नियमावली: सरकारी पैसा केवल ‘वैध’ संपत्तियों पर खर्च हो सकता है। अवैध निर्माण में विधायक निधि का उपयोग ‘Financial Irregularity’ और पद का दुरुपयोग है।

अधिकारी रोहित शिंदे का ‘निर्लज्ज’ सरेंडर

MHADA अधिकारी रोहित शिंदे (Rohit Shinde) ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए कह दिया है कि उनके लिए ‘ब्लू प्रिंट’ रद्दी का टुकड़ा है। शिंदे के मुताबिक— “विधायक असलम शेख (Aslam Shaikh) का फंड लगा है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं होगी।” * रोहित शिंदे, क्या आपकी तनख्वाह असलम शेख देते हैं या जनता का टैक्स?

  • क्या आपने अपनी शपथ विधायक के चरणों में गिरवी रख दी है?

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री फडणवीस जी से तीखे सवाल

  • एकनाथ शिंदे जी, आपकी ‘लाडली बहन’ और ‘लाडला भाई’ उसी सोसायटी में रहते हैं। अगर वह टैंक फटा और जान-माल का नुकसान हुआ, तो क्या आप रोहित शिंदे पर हत्या का मुकदमा दर्ज करेंगे?
  • देवेंद्र फडणवीस जी, आप कानून की बात करते हैं, तो क्या असलम शेख को ‘स्पेशल प्रिविलेज’ मिला हुआ है कि वे जहां चाहें सरकारी पैसे से अवैध ढांचा खड़ा कर दें?
  • क्या ब्लू प्रिंट और सबूत होने के बाद भी अधिकारी रोहित शिंदे को सस्पेंड नहीं किया जाना चाहिए?

निष्कर्ष: हादसे का इंतज़ार या एक्शन?

26 जनवरी 2026 को इस टैंक पर हुए डांस ने साबित कर दिया है कि यहां सुरक्षा की कोई कीमत नहीं है। यह भ्रष्टाचार और रसूख का ऐसा कॉकटेल है जो निर्दोषों की जान ले सकता है।

Continue Reading

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.