Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा डायट स्तर पर स्कूली शिक्षा में विभिन्न समस्याओं को लेकर शोधकार्य एवं शिक्षण में नवाचार को प्रोत्साहित किया जा रहा है l राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा समय-समय पर डायट में किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रवक्ताओं को पुरस्कृत किया जाता है l इसी क्रम में डायट वाराणसी में शिक्षा शास्त्र विषय के प्रवक्ता डॉ० लालधारी यादव को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा वर्ष 2024 में किए गये सराहनीय शोध कार्य हेतु सम्मानित किया गया एवं इनके शोध पत्र को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रकाशित ‘शोध संगम’ में सम्मिलित किया गया है।
डॉ. लालधारी यादव को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला , प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह, महेंद्र सिंह यादव, प्रिंस गुप्ता, अमित दुबे व ओमकार कुशवाहा द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
You must be logged in to post a comment Login