Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
श्रीकांत उपाध्याय
चौबेपुर/संसद वाणी/संसद वाणी : कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में बुधवार को वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या अपने पति कुंवर वीरेंद्र मौर्य के साथ जलाभिषेक करने के लिए पहुंची। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि यहां के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। इसके पहले उन्होने गंगा गोमती संगम घाट के साथ मार्कंडेय महादेव के स्वर्ण शिखर का भी अवलोकन किया। अवलोकन के पूर्व मारकंडे महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। इन्हें यहां के पुजारी श्यामू गिरी और बजरंगी गिरि ने भव्य आरती व पूजन कराया।उनके साथ भाजपा जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा मुक्ति मौर्य जिला मंत्री भाजपा अजय गुप्ता अकेला प्रदीप सोनी राजू सेठ मनीष मौर्य सिद्धार्थ मौर्य के साथ कई प्रमुख लोग शामिल रहे।
You must be logged in to post a comment Login