Connect with us

News

मोटे अनाज के साथ नगदी फसलों से बनाये स्वास्थ्य व आय- डॉ अवधेश

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ब्लॉक स्तरीय खरीफ गोष्ठी

पिंडरा/संसद वाणी : कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन शनिवार को राजपुर स्थित डीह बाबा के प्रांगण में हुआ।
गोष्ठी का मुख्य अतिथि विधायक डॉ अवधेश सिंह द्वारा किसानों को अपनी आय में वृद्धि किए जाने हेतु फल, फूल सब्जी खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ पशुपालन, बकरी पालन एवं मछली का पालन किए जाने के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीकरण कराने की अपील की। इस दौरान 50 प्रगतिशील किसानों को मोटे अनाज कोदो, सवा, और खरीफ में प्याज की खेती किए जाने हेतु प्याज का बीज निःशुल्क वितरित किया गया।

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राहुल सिंह के द्वारा किसानों को खेती की समसामयिक तकनीकी जानकारी दी गई इसके साथ-साथ पशुपालन, उद्यान, एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी के द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। कार्यक्रम में बीडीओ छोटेलाल तिवारी, पशु चिकित्सा अधिकारी पिंडरा ओ पी सिंह, एडीओ कृषि राहुल यादव व जयशंकर सिंह ने सम्बोधित किया। इस दौरान संतोष सिंह , दिनेश सिंह, कैलाश, सुरेश शुक्ला, दूधनाथ, राजेंद्र प्रसाद , सिकंदर सिंह आदि सैकड़ों कृषकों ने प्रतिभाग किया।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.