Connect with us

मुम्बई

अवैध का प्रमाण मिलने पर भी म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे नोटिस–नोटिस खेलने में व्यस्त..

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

• दिनांक २४ फरवरी को भी म्हाडा के निलेश मडामे द्वारा नोटिस जारी हुआ था, पर आज तक उसका कोई परिणाम नहीं निकाला..

• प्रमाण मिलने पर भी म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे को अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं..?

• अवैध पार्किंग का प्रमाण मिलने पर भी म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे ने आज तक फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करवाया..?

मुम्बई/संसद वाणी: दिनांक 04 अप्रैल को सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर म्हाडा से पूरी टीम आई, इस टीम में म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे भी मौजूद थे, आपको बता दें कि हमारी मीडिया द्वारा म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे को यह सूचना दिया गया था कि फेडरेशन के अध्यक्ष बालासाहेब भगत द्वारा कई सारे अवैध निर्माण कराए गए हैं, और हमारे मीडिया ने रोहित शिंदे को सारा प्रमाण भी भेजा था, हम आपको यह भी बता दे कि सूचना देने के बाद भी रोहित शिंदे को सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर आने में कई माह लग गए, जब हमारे मीडिया ने सवाल किया तो म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे का कहना था कि उनके पास एक ही काम नहीं है, अब यह सुनकर ताजबूज भी हुआ और हैरानी भी, अब जिस अधिकारी के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए समय नहीं है तो उस अधिकारी से ज्यादा क्या उम्मीद रख सकते हैं..?

हम आपको यह भी बता दें कि दिनांक २४ फरवरी को म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर फेडरेशन के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था, पर उस नोटिस का फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को कुछ खास असर नहीं पड़ा, अब असर शायद इसलिए नहीं पड़ा होगा क्योंकि फेडरेशन के अध्यक्ष और अधिकारी के बीच लगातार बात होती थी, अब यह सवाल तो यह उठेगा कि म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे ने नोटिस में लिखा था कि २४ घंटे में सभी वाहन बाहर होना चाहिए वरना FIR दर्ज करवा दिया जाएगा, पर आज ४४ दिन हो गए, इन ४४ दिन में ना ही सभी वाहन बाहर किए और ना ही पार्किंग की राशि वसूली बंद हुई, इन ४४ दिन में सिर्फ यही हुआ कि म्हाडा के दो अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे ने अपने आंखों पर पट्टी बांधी और चुप चाप बैठ गए। अब आखिर ऐसा क्या हुआ कि जो अधिकारी बार बार FIR दर्ज की बात करते थे, आज वह उसके बारे में कोई भी बात करने को तैयार नहीं।

  • म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे के लापरवाही पर, आप जनता का क्या राय हैं..?

हमारे मीडिया ने म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे से यह भी कहा कि आपके द्वारा पहले भी नोटिस जारी किया गया था, पर उसका कुछ खास असर नहीं पड़ा, उसके बाद भी अवैध निर्माण के लिए फिर नोटिस क्यों जारी किया जा रहा है..? जब आपको प्रमाण मिल गया है कि फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत द्वारा बहुत सारे अवैध निर्माण किया गया तो फिर उसे तत्काल तोड़ा जाए, और फेडरेशन के अध्यक्ष के ऊपर FIR दर्ज कराया जाए, अब आपके द्वारा यह सब करने से लोगों को यह सूचना जाएगा कि अगर कोई भी म्हाडा के जगह पर अवैध निर्माण करता है तो उसे म्हाडा के अधिकारी द्वारा बक्शा नहीं जाएगा। पर म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे इस सवाल पर चुप रहे, क्योंकि उन्हें तो नोटिस–नोटिस खेलना है। आपको बता दें कि नोटिस जारी करके अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए बोला जाएगा, अब सवाल यह भी है क्या रोहित शिंदे नोटिस जारी इसलिए कर रहे हैं कि अगर फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा खुद अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया तो फिर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया जाएगा..?

म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे का कार्य कुछ समझ में नहीं आ रहा है, वह एक्शन कम फेडरेशन के अध्यक्ष को बचाने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं..? अब यह सब दिख भी रहा है, अवैध पार्किंग पर फेडरेशन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं, अवैध निर्माण पर फेडरेशन और सोसायटी के अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं, फेडरेशन और सोसायटी के अध्यक्ष ने बिल्डिंग १डी को ऑटो रिक्शा स्टैंड बना दिया, पर म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे को कोई कार्रवाई ही नहीं करना है, तो फिर दिखावा के लिए नोटिस जारी करना बंद कर दे।

म्हाडा के इस रवैए से लोगों बीच डर खत्म हो चुका है, उन्हें अब लगता है कि फेडरेशन के अध्यक्ष बालासाहेब भगत ने इतने सारे अवैध कार्य और अवैध निर्माण किया, तो म्हाडा के अधिकारी ने क्या किया उन्हें नोटिस जारी करके सब बंद करने को कहा और फेडरेशन के अध्यक्ष ने कुछ भी बंद नहीं किया तो म्हाडा के अधिकारी ने क्या किया..? कुछ भी नहीं। अब यह सब देखकर कोई भी अवैध कार्य और अवैध निर्माण का कार्य शुरू करेगा, और सबको पता है कि म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे द्वारा नोटिस–नोटिस खेला जाएगा।

Continue Reading
1 Comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.