Connect with us

मुम्बई

४६ दिन बाद भी सभी वाहन बाहर नहीं हुआ, अधिकारी रोहित शिंदे ने अपने आंखों पर पट्टी बांधी..?

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

• फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव क्यों बचा रहे हैं, म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे..?

• अवैध पार्किंग पर अभी तक फेडरेशन के खिलाफ FIR दर्ज क्यों नहीं किया गया..?

• म्हाडा के अधिकारी और फेडरेशन के अध्यक्ष के बीच क्या बात हो रही है..?

मुम्बई/संसद वाणी। सवाल अब यही है कि एक व्यक्ति फेडरेशन बनाकर कई सारे अवैध कार्य और अवैध निर्माण किया पर म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे को सारी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने अभी तक फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव पर FIR दर्ज नहीं करवाया। अब म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा, क्या उन्हें यह अधिकार दिया गया है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई के बजाय अवैध कार्य करने वाले को बचाया जाए..?

आपको बता दें कि म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे द्वारा २४ फरवरी का नोटिस जारी है, और आज नोटिस जारी किए ४६ दिन हो गए हैं, और इस ४६ दिन में फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव द्वारा सभी वाहन बाहर नहीं किया गया है, जब हमारे मीडिया द्वारा सवाल किया गया तो रोहित शिंदे ने कहा कि सभी वाहन कैसे हो पाएगा, अब जैसे लग रहा था कि रोहित शिंदे फेडरेशन के पक्ष में बात कर रहे हो, फिर उन्हें लगा कि उनके द्वारा जवाब सही नहीं दिया गया है तो दुबारा उनका कहना था कि वह कार्रवाई करेंगे, पर कब करेंगे इसका जानकारी नहीं दिया। रोहित शिंदे के जवाब से यही लगा कि जब वह ४६ दिन बाद भी जब वह फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के ऊपर FIR दर्ज नहीं किया तो वह आगे क्या कोई कार्रवाई करेंगे..?

सवाल यह है कि आखिर फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा ऐसा क्या किया जा रहा है कि म्हाडा के सभी अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय सभी लोग उसे बचाने में जुट जाते हैं..?

फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माण और अवैध कार्य..

  • १. फेडरेशन बनाकर कर कई वर्षों से अवैध पार्किंग करवा कर लोगों के जान से खिलवाड़ करना..
  • २. वाहन मालिकों को धोखे में रखना और उसने पार्किंग का राशि वसूली करना..
  • ३. फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा अनगिनत अवैध निर्माण कराया गया।
  • ४. फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष द्वारा पार्किंग के चक्कर में अडानी इलेक्ट्रिसिटी के मेन दरवाजा पर कब्जा कर दिया।
  • ५. फेडरेशन और सोसायटी के अध्यक्ष ने बिल्डिंग १डी को ऑटो रिक्शा स्टैंड बना दिया।
  • ६. फेडरेशन और सोसायटी के अध्यक्ष ने म्हाडा के खुली जगह पार्किंग के लिए सभी रूम मालिकों को रूम नं जारी करके पार्किंग दे दिया।
  • . फेडरेशन और सोसायटी के अध्यक्ष ने गार्डन को खंडर बना दिया है, और सोसायटी के कार्यालय बनाने में २.५० लाख खर्च कर दिया..
  • ८. फेडरेशन और सोसायटी के अध्यक्ष द्वारा फेडरेशन के फंड का दुरुपयोग किया गया।
  • ९. फेडरेशन के अध्यक्ष ने सभी सोसायटी से प्रति माह 7 हजार रुपए विकास के नाम पर वसूली किए, अब वसूली किए ३३ लाख रुपए कहा खर्च किए..?
  • १०. फेडरेशन के अध्यक्ष मेन गेट पर फेडरेशन का बोर्ड लगाया जिसमें “सामना मित्र मंडल” लिखा गया था, सूत्रों से पता चला है कि फेडरेशन के फंड को सूद पर बाटा जाता था।
  • ११. फेडरेशन के अध्यक्ष मेन गेट पर अवैध केबिन का निर्माण करवा दिया गया।

अब ऐसे ही कई सारे अवैध कार्य और अवैध निर्माण है, हम आपको यह भी बता दें कि फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी का अध्यक्ष एक ही व्यक्ति है, और वह एक ऑटो रिक्शा चालक है, और उसका यह कई बार कहना है कि म्हाडा में जितने भी अधिकारी हैं उसके संपर्क में हैं, अब यह हो भी सकता है, क्योंकि इतने सारे अवैध कार्य पर तो अब तक अधिकारियों द्वारा FIR दर्ज करवा जा चुका होता, पर जब यह जान पहचान है तो फिर ४६ दिन क्या, ४६ वर्ष भी हो जाएगा तो म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं करने वाले हैं।

अब सवाल यह है कि म्हाडा में बैठे वरिष्ठ अधिकारी क्या करते हैं..? क्या वह म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे के ऊपर जांच बैठा कर यह सवाल करेंगे, कि इतने सारे अवैध निर्माण के बाद भी FIR दर्ज क्यों नहीं करवा गया..?

Continue Reading
3 Comments

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.