Published
2 years agoon
By
SANSAD VANI
मुम्बई/संसद वाणी। सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर, फेडरेशन बनाकर खुली जगह पर जो अवैध पार्किंग का कार्य चल रहे है उस पर वास्तुरचना सोसायटी के सदस्यों ने 80% पर लगाम लगा दिया है, आपको बता दें कि फेडरेशन के सदस्यों द्वारा जो मनमानी की जा रही थी उसके खिलाफ मालवाणी वास्तुरचना सोसायटी (Malvani Vasturachana Society) के सदस्यों फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और एक नोटिस (Notice) जारी करके अवैध पार्किंग (Illegal Parking), अवैध केबिन (Illegal Cabin) और अवैध फेडरेशन के बोर्ड (Illegal Federation’s Board) को हटाने की मांग की थी जिसके बाद फेडरेशन के सदस्यों में एक दहशत बैठ गया और उन्हें लगा कि ३ वर्षो से मीडिया द्वारा उनके अवैध पार्किंग को बंद करने के लिए राष्ट्रीय (SANSAD VANI) और (Vashishtha Vani) समाचार पत्र में प्रकाशित भी किया जा रहा था जिसके बाद भी फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव जिद्द पर अड़े थे, उनका कहना था कि कुछ भी हो जाए पर पार्किंग नहीं करेंगे.. पर अब तो वास्तुरचना सोसायटी के द्वारा नोटिस ने उन्हें बैचेन कर दिया, और वह आज दिनांक 16/02/2025 को वास्तुरचना सोसायटी और फेडरेशन के सदस्यों के बीच मीटिंग हुई, जिसमें फेडरेशन के 3 मांगों को छोड़कर बाकी सभी मांगो को मान लिया है।
फेडरेशन के सदस्यों द्वारा यह ३ मांगे छोड़कर बाकी सभी मांगो को मान लिया गया है, इससे यह पता चलता है कि फेडरेशन के सदस्यों की सारी अकड़ ध्वस्त हो गई, और वास्तुरचना सोसायटी के सदस्यों की जीत हुई है।
आपको बता दें कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को अवैध पार्किंग बंद करने के लिए म्हाडा के अधिकारियों ने भी चेतावनी दिए थे, पर फेडरेशन के सदस्यों ने उनके चेतावनी को अनदेखा कर दिया। हम आपको यह भी बता दें कि जिस जगह पर फेडरेशन अवैध पार्किंग करवा रही है वह जगह म्हाडा का है, अब यह समझना मुश्किल है कि जो खुली जगह म्हाडा की है उसकी जगह को फेडरेशन ने अवैध पार्किंग के लिए कब्जा कर लिया है, और म्हाडा के अधिकारी हाथ पर हाथ डाल कर बैठे हैं.? फेडरेशन भी बनने के लिए म्हाडा की अनुमति लगती है फिर यह लोग म्हाडा के जगह पर अवैध पार्किंग कैसे कर सकते हैं..?
हम सभी को यही बताना चाहेंगे कि फेडरेशन जो खुली जगह पर पार्किंग करवा रही है वह जगह म्हाडा ने फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस के वाहन को अंदर आने के लिए दिया है, पर यहां तो फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव द्वारा अलग ही खेला जा रहा है, वह पार्किंग के चक्कर में लोगों के जान से खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं.. और गौर करने वाली बात है कि म्हाडा अधिकारियों द्वारा अभी तक कुछ नहीं किया गया है।
हम म्हाडा अधिकारियों से यही पूछना चाहेंगे कि क्या वह दुर्घटना का इंतजार कर रहे..? क्या कोई दुर्घटना होने के बाद ही म्हाडा अधिकारी द्वारा कोई एक्शन लिया जाएगा..? क्या म्हाडा अधिकारी द्वारा समय रहते ही फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के ऊपर FIR दर्ज करवा कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए..?
फेडरेशन बनाने के लिए भी अवैध तरीका को अपनाया गया है, फेडरेशन बनाने के लिए सभी बिल्डिंग के सोसाइटी की समिति और एनओसी होना अनिवार्य है, पर फेडरेशन के सदस्यों द्वारा नियमों को तक पर रख कर सिर्फ ६ सोसायटी को मिलाकर फेडरेशन का निर्माण कर दिया, २ सोसायटी को नजर अंदाज कर दिया, और आपको यह भी बता दें कि फेडरेशन बनाने के जो ६ सोसायटी ने अपनी हामी भरी थी उसमें से एक सोसायटी ने ४ वर्ष पहले ही फेडरेशन से अपना नाम वापस ले लिया है, अब यह सब होने के बाद भी फेडरेशन को चलना यह तो नियमों के खिलाफ है, पर फेडरेशन के सदस्यों को नियमों की चिंता कहा है..? अगर फेडरेशन के सदस्यों को नियमों की चिंता होती तो वह कभी अवैध पार्किंग करके लोगों के जान से खिलवाड़ नहीं करते.. पर कहते है ना जब तक कोई कार्रवाई नहीं होती तब तक लोगों नियमों की धज्जियां ऐसे ही उड़ते हैं और जिस दिन अधिकारी द्वारा कार्रवाई हो गई तो फिर यहीं लोग नियमों का पालन करने लगते है।
वास्तुरचना सोसायटी के सदस्यों ने तो फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के अकड़ को तोड़ दिया है, अब म्हाडा के अधिकारियों की बारी है, देखना है कि आखिर कब तक म्हाडा अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जाती हैं, हमे यह भी पता है कि म्हाडा अधिकारी द्वारा कोई ना कोई एक्शन जरूर लिया जाएगा, और म्हाडा अधिकारी द्वारा हमारे मीडिया को आश्वासन भी दिया गया है कि जो लोग अवैध पार्किंग के चक्कर में लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
संसद वाणी’ का बड़ा खुलासा: 35 लाख का टैंकर घोटाला और 30 घोटालों की खुली पोल!
म्हाडा की जमीन पर अवैध पार्किंग और वसूली का खेल: रसीद देने से अपराध छिपता नहीं, जानिए इन पर क्या हो सकती है कानूनी कार्रवाई!
मालवानी फेडरेशन विवाद: एक सोसाइटी के हटने, फंड के इस्तेमाल और म्हाडा उपनिबंधक की कानूनी जिम्मेदारियों पर स्पष्ट विधिक विश्लेषण
मालवणी में फुटपाथ पर अवैध शावरमा स्टॉल का कब्जा: BMC के ‘पादचारी प्रथम’ अभियान की उड़ीं धज्जियां!
चेहरे बदले, चाल वही: ‘भारत गैस’ के ट्रकों के आगे नतमस्तक कांदिवली प्रशासन।
बंबई उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला: “विरोध करना अधिकार, न कि तड़ीपारी का आधार”; पुलिस को लगाई कड़ी फटकार
You must be logged in to post a comment Login