Connect with us

आजमगढ़

भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद संतोष सिंह, बोले कांग्रेस जिन पार्टियों को पसंद नहीं करती थी उनकी बनी बैसाखी

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह रीजनल पार्टी की बनी जूनियर पार्टी

राकेश वर्मा
आजमगढ़/संसद वाणी :
जनपद आजमगढ़ में कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे संतोष सिंह ने दो दिन पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। संतोष सिंह छात्र जीवन में कांग्रेस से प्रभावित रहे जिसके कारण कांग्रेस ने उन्हें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने के साथ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और आजमगढ़ से 84 से 89 तक सांसद भी रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद आज पहली बार आज़मगढ़ जिले में पहुंचे, जहां कार्यालय में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया।

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद पूर्व संतोष सिंह ने कहा कि मैंने पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में योगदान किया। इस पार्टी में जो पहले नीति, नेतृत्व और विचारधारा थी उससे कांग्रेस अलग और पूरी तरह से भ्रमित दिख रही है। कांग्रेस वह रास्ता छोड़ दी है जो कभी उसका रास्ता हुआ करता था। अब वह उन पार्टियों की बैसाखी बन गई है, जो पार्टी कभी कांग्रेस उसको पसंद नहीं किया करती थी। जहां 17 सीट पर लड़ रही है जो नेशनल पार्टी रही वह रीजनल पार्टी की जूनियर पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि जो मुस्लिम लीक जिसने देश का बंटवारा किया उसके साथ समझौता, PFI के साथ समझौता कर रही है।

मुफ़्ती सईद पार्टी जो पाकिस्तान परस्त है उसके साथ भी समझौता कर रही है। यह नेशनल पार्टी रह नहीं गई है। इन सब बातों को लेकर मैंने 4 साल पहले सवाल किया तो उसे अनुशासनहीनता माना गया। जो पार्टी 15 साल तक लड़े ही नहीं, उस पार्टी का क्या मतलब है। ऐसी स्थिति में देश में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास तथा राष्ट्रवाद के रूप में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.