Connect with us

वाराणसी

जल शक्ति मंत्रालय का दायित्व मिलने पर सी आर पाटिल को गंगामित्र कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र पटेल ने दिया बधाई सन्देश

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी: महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र बीएचयू से ईको-स्किल्ड प्रशिक्षण प्राप्त कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार पटेल पिछले पांच वर्षों से गंगा के पांच पहलुओं पर लगातार टीम के साथ कार्य कर है है ।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के प्रमुख चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने जल शक्ति मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला तो वही गंगामित्र कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र पटेल ने अपने पूरे गंगामित्र परिवार की तरफ से ढेरो सारी शुभकामनाएं व बधाई भी दी ।

गंगामित्र कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र पटेल ने कहा कि हम सभी को बहुत ही खुशी हो रही है की ”जल शक्ति मंत्रालय” का दायित्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नये मंत्रिमंडल के सी आर पाटिल को दी। बाबा विश्वनाथ, माँ गंगा, माँ अन्नपूर्णा, बाबा कालभैरव व संकट मोचन का आशीर्वाद आपको सदैव मिलता रहे । और आप अपने दायित्व का निर्वहन ‘जल जीवन मिशन’ को पूरा करने हेतु अग्रसर रहे ।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.