Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : यातायात माह में एसीपी चेतगंज गौरव कुमार,सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने सिगरा तिराहे पर किया निःशुल्क हेलमेट वितरण, आयोजित कार्यक्रम में यातायात नियमों के पालन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार, एसीपी चेतगंज गौरव कुमार, और थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने सिगरा तिराहा पर नि:शुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में यमराज के भेष में लोगों को हिदायत दी गई कि बिना हेलमेट के वाहन चलाने से जान जोखिम में पड़ सकती है। यह कार्यक्रम यातायात माह के अवसर पर आयोजित किया गया था और इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के बारे में जागरूक करना था।
अभ्युदय सेवा समिति ने अब तक चार साल में करीब छह सौ से ज्यादा हेलमेट वितरित किए हैं। आज के कार्यक्रम में भी डेढ़ दर्जन हेलमेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक दिलीप दुबे, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अनूप सिंह, अध्यक्ष सुनील पाल, संस्थापक अमिताभ दुबे, विशाल गुप्ता, अधिवक्ता अनुपम सिंह, अधिवक्ता शुभम तिवारी और विकास तिवारी ने भाग लिया।
You must be logged in to post a comment Login