Connect with us

वाराणसी

पहली बार न्यायिक अफसरों की एसोसिएशन का चुनाव

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राकेश अध्यक्ष व श्रीवास्तव महासचिव, चुनाव कराने को बनी थी चार सदस्यीय कमेटी

वाराणसी/संसद वाणी : राज्य में पहली बार जजों की एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया न केवल मतदान से संपन्न हुई बल्कि पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए मतदान भी आनलाइन पोर्टल से किया गया। एक ही दिन में नामांकन से लेकर मतगणना और परिणाम की घोषणा की गई। एसोसिएशन के चुनाव के लिए हाई कोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अफसरों की चार सदस्यीय कोर कमेटी गठित की थी। कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल का होगा।उत्तरांचल जजेज एसोसिएशन के चुनाव में लेबर कोर्ट देहरादून के पीठासीन अधिकारी राकेश कुमार सिंह अध्यक्ष, हरिद्वार के परिवार न्यायाधीश एमएम पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देहरादून के द्वितीय एडीजे महेश चंद्र कनिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिद्वार के ही चतुर्थ एडीजे आरके श्रीवास्तव महासचिव चुने गए। इनके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर के सदस्य सचिव जयेंद्र सिंह वरिष्ठ संयुक्त सचिव, रुद्रप्रयाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिव, हरिद्वार के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष तथा हरिद्वार की द्वितीय अपर सिविल जज विभा यादव प्रचार सचिव निर्वाचित घोषित किए गए। यह एसोसिएशन न्यायिक अधिकारियों सेवा के मामलों सहित अन्य प्रकरणों के बीच हाई कोर्ट और शासन के बीच सेतु का काम करेगी।
286 न्यायिक अफसरों ने लिया निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर पोर्टल के माध्यम से पूरी हुई निर्वाचन प्रक्रिया में राज्य के 286 न्यायिक अधिकारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सिविल जज से लेकर जिला जज स्तर के न्यायिक अधिकारी शामिल रहे। हाई कोर्ट की ओर से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने की प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, देहरादून के जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, हरिद्वार के जिला जज प्रशांत जोशी व हाई कोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान आदि की चार सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया था। बुधवार को एक बजे से शाम छह बजे तक मतदान उसके बाद मतगणना व परिणाम घोषित किए गए।दून में तैनात राकेश अध्यक्ष, हरिद्वार के एमएम पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने अध्यक्ष पद पर विजयी राकेश कुमार सिंह ने अल्मोड़ा के जिला जज शशांक पांडे को पराजित किया। राकेश को 185, शशांक को 100 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में एमएम पांडे को 199 व निकटतम प्रतिद्वंद्वी द्वितीय एडीजे हल्द्वानी नीलम रात्रा को 87, जूनियर उपाध्यक्ष में जीते महेश को 226, प्रतिद्वंद्वी अपर सचिव विधि रजनी शुक्ला को 56, महासचिव पद पर जीते आरके श्रीवास्तव को 110, प्रतिद्वंद्वी प्रथम एडीजे आशुतोष मिश्रा को 100
मत मिले। टिहरी के परिवार न्यायाधीश अब्दुल कयूम को 75, सीनियर संयुक्त सचिव में जीते जयंत को 151 व प्रतिद्वंद्वी जेजेबी देहरादून के मुख्य मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी को 134, जूनियर संयुक्त सचिव में जीते अशोक कुमार को 157, प्रतिद्वंद्वी सिविल जज रुद्रपुर हेमंत सिंह को 127, कोषाध्यक्ष में जीते अविनाश को 181, प्रतिद्वंद्वी एडीजे द्वितीय रमेश सिंह को 54 मत मिले। चंपावत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव भवदीप को 50 तथा प्रचार सचिव में जीती विभा को 143, प्रतिद्वंद्वी पब्लिक सर्विस ट्रिब्यूनल देहरादून में संयुक्त रजिस्ट्रार ज्योत्सना को 135 मत मिले। अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष में नोटा पर एक-एक, जूनियर उपाध्यक्ष में चार, जूनियर संयुक्त सचिव में दो, प्रचार सचिव में आठ मत नोटा पर पड़े।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.