Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
म्हाडा के खुली जगह पर दोनों तरफ वाहन खड़ा कर रहे लोगो का ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलान काटा गया..
म्हाडा से सवाल: बिल्डिंग १डी में ऑटो रिक्श स्टैंड कब बंद होगा..?
सवाल: अदानी इलेक्ट्रिसिटी के मेन दरवाजा से कब पार्किंग हटाया जाएगा..?
सवाल: फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माण और अवैध पार्किंग और वाहन मालिकों से धोखे से ७ वर्षों तक पार्किंग राशि वसूली किया गया, पर अभी तक म्हाडा द्वारा FIR दर्ज नहीं किया गया..?
मुम्बई/संसद वाणी। सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव द्वारा कई वर्षों से म्हाडा के खुली जगह पर अवैध पार्किंग करवा कर राशि वसूली किया करते थे, जब इसकी जानकारी वशिष्ठ वाणी समाचार पत्र को प्राप्त हुई तो हमारे मीडिया द्वारा म्हाडा को लिखित शिकायत की गई, जिसके बाद म्हाडा ने नोटिस जारी करके अवैध पार्किंग बंद करने का निर्देश दिया, पर कहते हैं जो अवैध कार्य करने लगते हैं वह काफी ढीठ हो जाते हैं, आपको बता दें कि फेडरेशन के अध्यक्ष को जब म्हाडा का नोटिस प्राप्त हुआ तो उसके बाद दिखावा करने के लिए सभी वाहन मालिकों को वाहन बाहर करने के लिए कहा जाने लगा, पर फेडरेशन के अध्यक्ष जो एक ऑटो रिक्शा चालक है उन्हें खुद अपनी ऑटो रिक्शा बाहर नहीं की, जिसके बाद जितने भी वाहन बाहर हुए थे सब ने फिर से लगाना शुरू हो गया, और सभी वाहन मालिकों का यही कहना था कि जब फेडरेशन का अध्यक्ष बालासाहेब भगत अपनी ऑटो रिक्शा बाहर करेंगे, तो वह भी अपने वाहन बाहर कर देंगे।
अब यह सब देखकर म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे ने कांदिवली ट्रैफिक डिवीजन में लिखित शिकायत की जिसके बाद कांदिवली ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर आकर वहां पर खड़े सभी वाहन का चलान काटना शुरू कर दिया, जब हमारे मीडिया ने कांदिवली ट्रैफिक डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी से इस विषय पर सवाल पूछा की चलान काटने के बाद क्या फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के ऊपर FIR दर्ज करवा जाएगा..? तो अधिकारी का कहना था कि वह बार बार सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर आकर सभी वाहन का चलान काटेंगे, बाकी FIR दर्ज म्हाडा के अधिकारी और मालवणी पुलिस के अधिकारी ही कर सकते हैं।
हम आपको बता दें कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने फेडरेशन बनाकर अवैध पार्किंग की शुरुआत की था, अब इसमें वाहन मालिकों की कोई गलती नहीं है, जब फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव वाहन मालिकों से बोलेंगे कि आप वाहन खड़ा करे और पार्किंग राशि अपने सोसायटी में दे, तो वाहन मालिकों को लगेगा कि यह जगह म्हाडा ने फेडरेशन को दे दिया है, इसलिए सजा वाहन मालिकों को नहीं बल्कि धोखे में रखने वाले फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव पर कार्रवाई होना चाहिए, पर दुर्भाग्यपूर्ण है कि फेडरेशन के अध्यक्ष ने अवैध निर्माण किया, अवैध पार्किंग के चक्कर में लोगों के जान से खिलवाड़ भी किया, साथ ही सभी वाहन मालिकों को धोखे में रख कर ७ वर्षों से पार्किंग का राशि वसूली किया, पर म्हाडा अधिकारियों द्वारा ना ही FIR दर्ज करवा गया ना ही कोई कार्रवाई की गई। अब अगर म्हाडा का रवैया ऐसे ही रहा तो फिर कल कोई भी अवैध फेडरेशन बनकर यही सब करेगा, क्योंकि उन्हें पता है कि म्हाडा नोटिस के अलावा कुछ भी नहीं करने वाले हैं।
म्हाडा के लापवाही के वजह से आज फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी का अध्यक्ष बिल्डिंग १डी को ऑटो रिक्शा स्टैंड बना दिया है, और म्हाडा के खुली जगह पर अपनी वैन भी खड़ा कर दिया है, अब यह सब इसलिए कर रहा है क्योंकि उसे पता है कि म्हाडा तो नोटिस ही जारी करेंगे, और जब नोटिस जारी करेंगे तब देखा जाएगा। आपको बता दें कि फेडरेशन और सोसायटी के अध्यक्ष की मनमानी इतनी बड़ी है कि उसने अदानी इलेक्ट्रिसिटी के मेन दरवाजा पर पीला पट्टी लगाकर पार्किंग करवाना शुरू कर दिया है, और साथ ही पीला पट्टी पर रूम मालिकों का रूम नम्बर भी लिख दिया है, अब इससे आप समझ सकते है कि वह म्हाडा के जगह को पार्किंग के नाम पर जगह भी बेच दिया है।
आपको बता दें कि फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी का अध्यक्ष एक ही व्यक्ति है जिसका नाम बालासाहेब भगत है, वह १४ वर्षों से सोसायटी पर कब्जा करके लगातार सोसायटी के पद पर बैठे हैं, जिसका समर्थन म्हाडा उपनिबंधक के अधिकारी भी करते हैं। म्हाडा के अधिकारियों को यह नहीं दिखता है कि जिसका वह समर्थन कर रहे वह व्यक्ति १४ वर्षों से अवैध निर्माण और फेडरेशन बनाकर ६ वर्षों से अवैध पार्किंग करवा कर लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहा है, और आप सभी को एक महत्वपूर्ण जानकारी देना बहुत जरूरी है, फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी का जो अध्यक्ष है उसका कोई व्यापार नहीं है वह सिर्फ एक ऑटो रिक्शा चालक है उसके बाद भी वह ३ फ्लैट का मालिक और अन्य जगहों पर भी संपत्ति बना लिया है, और ताज्जुब की बात यह है कि म्हाडा उपनिबंधक के अधिकारी बी एस कटरे सब जानते हैं उसके बाद भी वह आज तक कोई कार्रवाई नहीं किए बल्कि उन्होंने सभी जांच में फेडरेशन और सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत को सभी जांच में निर्दोष बताया।
You must be logged in to post a comment Login