Connect with us

बड़ी खबर

भरणी माफिया शिव ने पत्रकार सुनील पर किया जानलेवा हमला, और सम्राट बागुल को जान से मारने की दी धमकी….

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपी मुख्तार शेख पर मालवणी पोलीस स्टेशन मे शिकायत दर्ज हुई…

• हमारे जान को कोई भी खरता हुआ तो BMC पी/उत्तर घ.क.व्य. से सबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे: समाजसेवक सम्राट बागुल…

मुंबई/संसद वाणी: मुंबई के मालाड पश्चिम से बडी खबर आ रही है, भरणी माफिया पर खबर चलाने वाले पत्रकार सुनील पर जानलेवा हमला कर दिया। खबर के अनुसार दिनांक 13/03/2025 को पठारेवाडी मालवणी चर्च, प्लॉट 540,539 के खुली भूमी पर 100 से ज्यादा वाहनो के द्वारा भरणी माफिया शिव कुमार डेब्रिज डंप की जानकारी मिली, घटना स्थल पर जाकर सम्राट बागुल ने पत्रकार सुनील सुराडकर को साथ लेकर लाइव खबर को कवर किया, साथ ही अवैध डेब्रिज डंप का भांडाफोड भी कर दिया। उसके बाद भरणी माफिया शिव डंपिंग ने न्यूज का विरोध करते हुए वहां से भाग गया, फिर कुछ समय बाद वहा MH47BL0141 को पकड़ कर, BMC के माध्यम से 20,000/– रुपए का जुर्माना भी लगवा दिया।

आपको बता दें कि दिनांक 14/04/2025 को शाम को अज्ञात व्यक्ती द्वारा न्यूज खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार सुनील सुराडकर को बुलाया, जब पत्रकार वहां पहुंचे तो वहां पर भरणी माफिया मुख्तार अपने दो साथियों के साथ मौजूद थे, अब पत्रकार पर न्यूज डिलीट करने के दबाव व धमकी देना शुरू कर दिया, पत्रकार ने इसका विरोध किया तो माफिया और उनके साथियों ने पत्रकार पर लाठी से हमला कर दिया और उसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

आपको बता दें कि सर पर चोट लगने के बाद पत्रकार सुनील ने तत्काल सरकारी अस्पताल में जाकर मेडिकल कराने के बाद मालवणी पुलिस स्टेशन में जाकर भरणी माफिया मुख्तार पर FIR दर्ज करवा दिया है।

आपको बता दें कि पत्रकार ने DCP आनंद, एवं मालवणी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शैलेंद्र नगरकर से अनुरोध करते हुए कहा कि भरणी माफिया मुख्तार पर जल्दी ही एक्शन लिया जाए।

आपको बता दें कि हमारे मीडिया से सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने बताया कि यह सारा षड्यंत्र भरणी माफिया अमरजित यादव और शिव कुमार का है, इन दोनों ने ही पत्रकार पर धोखे से हमला करवाया है।

आपको यह भी बता दे कि करीब 15 दिनो से सम्राट बागुल ने भरणी माफिया को रंगे हाथ पकड़ने के लिए दीन रात एक कर दिया, और अपनी जान को जोखिम में डाल कर आखिर कर सभी भरनी माफिया को पकड़ लिया, और अभी के समय में भरणी माफिया का धंदा बंद हो चुका है।

अब सवाल यह है कि भरणी कोन करता हे? और इसकी जानकारी प्रशासन में बैठे सभी अधिकारियों को मालूम है। सामाजिकी कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कही कि इन अधिकारियों का भरणी माफियाओं से हफ्ता तय है, तो फिर सवाल यह है कि कार्यवाही कौन करेगा..?

  • सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने बताया कि BMC के SWM अधिकारी, वन विभाग, कलेक्टर, और अधिकारियों की मिली भगत से भरनी माफिया अपने कामों में कामयाब हो रहे है।

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने आगे बताया कि BMC के SWM के अधिकारी भरणी माफिया को कार्रवाई से पहले ही अलर्ट कर देते है, अब यह सब जानकर यही प्रश्न आता है कि BMC के अधिकारी क्या कार्यवाही करेगी?

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत कर जांच एवं सबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की हैं, सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने मुख्यमंत्री को यह भी लिखा है कि अगर कोई भी अपघात, हमला हुआ या जान गई तो BMC पी/उत्तर के SWM अधिकारी उसके जिम्मेदार होंगे।

Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. News

    June 25, 2025 at 10:29 am

    भरणी माफिया के खिलाफ पत्रकार सुनील सुराडकर और सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल की लड़ाई सराहनीय है। यह चिंताजनक है कि माफिया अभी भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सम्राट बागुल ने मुख्यमंत्री को शिकायत करके सही कदम उठाया है। क्या प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगा? Given the growing economic instability due to the events in the Middle East, many businesses are looking for guaranteed fast and secure payment solutions. Recently, I came across LiberSave (LS) — they promise instant bank transfers with no chargebacks or card verification. It says integration takes 5 minutes and is already being tested in Israel and the UAE. Has anyone actually checked how this works in crisis conditions?

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.