Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
• मालवणी पुलिस की अधिकारी अमृता देशमुख आखिर किसे बचा रही है..?
• शिकायत करने पर मुंबई पुलिस के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी के कान जूं तक नहीं रेंगा..
मुम्बई/संसद वाणी। मालवणी पुलिस से एक बड़ी खबर सामने आई है, पद पर बैठे एक महिला अधिकारी ने एक NC फाइल करने में ३ माह लगा दिया। आपको बता दें के समान नगर मालवाणी गेट नं 8 पर, एक फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने दिवाल उठाने के लिए कई सारे पेड़ के जड़ों को कट दिया, जिसके बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता जो पेड़ो के प्रेमी हैं उन्होंने बीएमसी मलाड में लिखित शिकायत किया, जिसके बाद बीएमसी से अधिकारी ने आकर जांच की, और जांच में पाया कि कई सारे पेड़ो क्षति पहुंचाई गई है।
आपको बता दें कि दिनांक ११/०१/२०२५ को बीएमसी के अधिकारी ने मालवणी पुलिस से लिखित शिकायत की, पर कई माह तक मालवणी पुलिस द्वारा NC फाइल नहीं किया गया, जिसके बाद शिकायतकर्ता RTI दाखिल की, पर आपको जान कर यह हैरानी होगी कि RTI दाखिल के बाद भी महिला अधिकारी अमृता देशमुख को कुछ फर्क नहीं पड़ा। आपको बता दें कि जब शिकायतकर्ता ने अमृता देशमुख से सवाल पूछ की NC फाइल करने में इतना समय क्यों लग रहा है तो अमृता देशमुख ने शिकायतकर्ता को गुस्से में जवाब देते हुए कहा कि मैं क्या तुम्हारे काम लिए बैठी हूं, अब यह सब सुनकर शिकायतकर्ता चुप चाप वहां से चला गया, फिर शिकायतकर्ता ने अमृता देशमुख की शिकायत हमारे मीडिया से की जिसके बाद हमारे मीडिया ने अमृता देशमुख से अपने पक्ष रखने को कहा पर अमृता देशमुख तो वर्दी के घमंड में चूर थी उन्होंने काल को कट कर दिया फिर उसके बाद मीडिया के नंबर को ब्लॉक कर दिया।
अब हमारी मीडिया ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी, पर कहते हैं ना जब वरिष्ठ अधिकारी ही अपने आंखों पर पट्टी बांध ले तो फिर आप किसी का भी शिकायत करे उन्हें कोई पार्क नहीं पड़ेगा।
हम आपको यह भी बता दें कि NC फाइल करने में ३ माह लगने वाली पुलिस अधिकारी अमृता देशमुख से FIR दर्ज की कॉपी भी मांगा गया, पहने तो वह कई दिनों तक बहाना बनाती रही फिर उसके बाद फिर उन्होंने FIR दर्ज की कॉपी देने से मना कर दिया, अब पहले NC फाइल में ३ माह लगाना फिर FIR की कॉपी नहीं देना, इसका मतलब क्या समझा जाए कि वह कही यह सब किसी को बचाने के लिए तो नहीं कर रही हैं..?
हमारे मीडिया ने अमृता देशमुख की शिकायत मालवणी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से किया, पहले तो वह वह अमृता देशमुख का पक्ष लेते रहे और फिर कहा कि वह बोलेंगे कि आपको FIR दर्ज की कॉपी दी जाए, पर हमने तो पहले ही बताया कि अमृता देशमुख को तो वर्दी का घमंड है फिर वह किसी की बात क्यों सुनेगी..?
अब सवाल यह है कि क्या अमृता देशमुख को किसी का डर नहीं है, और वह FIR दर्ज की कॉपी को क्यों नहीं दे रही हैं..? आखिर उसे छिपा कर क्या कोई लाभ होने वाला है..? अगर ऐसा नहीं है तो फिर वह FIR दर्ज की कॉपी किसी को क्यों नहीं दे रही हैं..?
सवाल यह है कि यह सब विषय को लेकर हम मुंबई पुलिस पर कितना यकीन करे, जब मुंबई पुलिस मीडिया के विषय को अनदेखा कर दें रहा है तो फिर आम जनता के बातों को गंभीरता से लेते होंगे..?
सवाल यह भी है कि क्या किसी भी विषय पर मुंबई पुलिस का कोई जवाबदेही नहीं है..? अगर यह विषय हम किसी और सिस्टम पर उठते तो उनका जवाब जरूर आता है, पर आप यकीन नहीं मानेंगे कि कई बार शिकायत करने पर भी एक बार भी मुंबई पुलिस से किसी का भी जवाब नहीं आया..?
अब हमें जो यकीन था कि जब तक मुंबई पुलिस है तब तक हम सुरक्षित हैं, पर अब लगता है कि मुंबई पुलिस अब अलग ही दिशा में जा रहा हैं, और यह सब से अमृता देशमुख जैसे अधिकारी को किसी का डर नहीं इसलिए वह अपने कर्तव्यों के बजाय जिद्द पर कार्य कर रही हैं, और यह कहना गलत नहीं होगा कि बिना वरिष्ठ अधिकारी के समर्थन से कोई भी अधिकारी जिद्द पर नहीं अड़ सकता है..?
अब देखना है कि अभी इस विषय को लेकर मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आंखों पर पट्टी बंधी रहती हैं या फिर उनके द्वारा अमृता देशमुख के ऊपर जांच बैठा कर यह सवाल पूछा जाएगा कि आखिर NC फाइल करने में ३ माह क्यों लग गए, और FIR दर्ज की कॉपी क्यों छिपाया जा रहा है..? अब क्या होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा..?
You must be logged in to post a comment Login