Connect with us

बड़ी खबर

लंका पुलिस ने 9 लाख कीमत कि प्रतिबंधित थाई मांगूर को किया नस्ट

Published

on

वाराणसी/संसद वाणी : लंका थाना अंतर्गत पिछले दिनों प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पकड़ी गई थी।जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 9 लाख बताई गई। यह मछली ट्रक में लादकर कोलकाता से पंजाब ले जाया जा रहा था। बता दे की प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है और देश में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को खाने और पालने पर प्रतिबंध है। प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के बच्चों से भरा ट्रक लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र और रमना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा था। इस दौरान लंका इंस्पेक्टर ने 5 लोग लोगों को हिरासत में ले लिया है। पकड़ी गई मछली को आज मजिस्ट्रेट प्रीतम सिंह लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और मत्स्य निरीक्षक विवेक निगम की देख रेख में लँका पुलिस ने नष्ट करवाया।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.