Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : हिन्दू जनजागृति समिति पिंडरा शाखा द्वारा मंगलवार को श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में पशु की चर्बी के तेल से बने प्रसाद बनने की घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए एसडीएम पिंडरा को ज्ञापन सौंपा।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को सम्बोधित पत्रक में समिति के लोगों ने मंदिर में वर्षो से ईसाई धर्म से जुड़े लोगों को तत्काल बाहर करने और दोषी लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की। जिससे हिन्दू धर्म के आस्था के प्रति खिलवाड़ करने वालो को सबक मिलने के साथ भविष्य को लेकर सुचिता बनी रही। मुख्यमंत्री को सम्बोधित एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को दिए ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट उमेश कुमार सिंह, एडवोकेट श्याम शंकर सिंह, अतुल कुमार सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, संतोष सिंह अनुपम ,भारत दुबे, मुन्ना चौरसिया समेत अनेक लोग रहे।
You must be logged in to post a comment Login