Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Maharashtra Latest News: पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक आंगनवाड़ी नर्सरी स्कूल में बच्चों के लिए बने मिड-डे मील के पैकेट में कथित तौर पर एक छोटा मरा हुआ सांप पाया गया। राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष आनंदी भोसले ने कहा, कथित घटना की सूचना पलुस में एक बच्चे के माता-पिता ने सोमवार (1 जुलाई) को दी, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जिला अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका।
6 महीने से तीन साल की उम्र के बच्चों को आंगनबाड़ियों में भोजन के पैकेट, दाल खिचड़ी का प्रीमिक्स मिलता है। सोमवार को पलुस में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन के पैकेट वितरित किए गए। एक बच्चे के माता-पिता ने दावा किया उन्होंने बुधवार (3 जुलाई) को कहा, “उन्हें जो पैकेट मिला, उसमें एक छोटा मरा हुआ सांप पाया गया।”
भोसले ने कहा, आंगनवाड़ी सेविका (महिला कार्यकर्ता) ने अधिकारियों को घटना की सूचना दी। उन्होंने कहा कि सांगली जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप यादव और खाद्य सुरक्षा समिति के अन्य अधिकारियों ने आंगनवाड़ी का दौरा किया और पैकेट को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए ले जाया गया।बार-बार प्रयास करने के बावजूद, जिला परिषद के आंगनवाड़ी अनुभाग के प्रभारी यादव से संपर्क नहीं किया जा सका। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
You must be logged in to post a comment Login