Connect with us

News

LokSabha Election Result 2024 Live: भाजपा का 400 पार का सपना होगा चकनाचूर, जानें क्या होगा आगे

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. हालांकि, भाजपा बहुमत से काफी दूर दिख रही है. नतीजों में अभी इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है. अभी तक के नतीजों से लग रहा है कि भाजपा की अगुवाई में एनडीए जीत की हैट्रिक लगाएगा और पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे. मगर खिचड़ी सरकार के भी संकेत दिख रहे हैं. जब तक सभी नतीजे नहीं आ जाते, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है. कई सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और कई सीटों पर हार-जीत के नतीजे आ गए हैं. आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है. आज शाम तक देश की 542 लोकसभा सीटों के नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे. तो चलिए जानते हैं लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स.

abha Chunav Results 2024 Live News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जैसे-जैसे नतीजे आ रहे हैं, तस्वीर स्पष्ट होने लगी है. अब तक के नतीजों में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, मगर भाजपा अपने दम पर बहुमत से दूर होती दिख रही है. 400 पार का नारा देने वाली भाजपा के लिए ये नतीजे किसी झटके से कम नहीं हैं. अब तक लोकसभा चुनाव के जो रुझान आए हैं, उसमें देश में फिर से मोदी सरकार के आसार नजर आ रहे हैं, मगर फाइट काफी क्लोज है. अगर यही रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो फिर भाजपा की यह हैट्रिक जीत होगी और पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. लेकिन जब तक फाइनल नतीजे नहीं आ जाते, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है. क्योंकि इंडिया गठबंधन भी कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है. यूपी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. यूपी में भाजपा से आगे सपा निकलती दिख रही है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के लिए आज यानी 4 जून को सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती जारी है. अब तक के रिजल्ट के मुताबिक, एनडीए अभी 293 सीटों पर आगे है, जबकि इंडिया गठबंधन भी 230 सीटों पर आगे है. नतीजों से भाजपा का 400 पार का सपना चकनाचूर होता नजर आ रहा है. शाम तक नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे. चलिए जानते हैं लोकसभा चुनाव रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स.

दरअसल, 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हुई थी और 1 जून को आखिरी यानी सातवें चरण की वोटिंग हुई. 45 दिनों तक चले लोकतंत्र के महापर्व में आज पता चल जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी. आज देश की करीब 55 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है. 

Lok Sabha Election Result 2024 Live: शरद पवार को भी नहीं नतीजों पर यकीन

शरद पवार ने कहा कि मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा परिणाम आएगा. मैंने सिर्फ कांग्रेस के लोगों से बात की है अब तक. और किसी से नहीं. मैंने चंद्रबाबू नायडू और नितीश कुमार इनसे कोई बातचीत नहीं की. आज का परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारे लिए प्रेरणादाई होगा. राम मंदिर को लेकर जो माहौल बनाया गया, उसका जवाब जनता ने दे दिया है. अभी तक नीतीश कुमार और चंद्रबाबू से बात नहीं हुई है,लेकिन उनसे बात होने की उम्मीद है. कल हमारी दिल्ली में बैठक है, उसमें फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है.

नतीजों के हलचल पर शरद पवार ने क्या कहा?

चुनावी नतीजों के बीच शरद पवार ने कहा कि भाजपा को जो सीटें मिली हैं, वहां मार्जिन कम है. मैं कल की बैठक के लिए तुरंत दिल्ली पहुंच जाऊंगा. मैं महाराष्ट्र की जनता का कृतज्ञ हूं. देश के नजरिए से यह चित्र बहुत ही आशादायक है. विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश में जो बीजेपी का विचार था, उससे अलग परिणाम आया है. इस चुनाव में अनेक चीजें बहुत अच्छी घटी हैं. हम सब ने मिलकर जिन जगहों पर लड़े, हम सात जगहों पर आगे हैं. दस में सात का मतलब है कि हमारी स्ट्राइक रेट बहुत अच्छी है. हम तीन पार्टियां एकत्र हैं. हम एकजुट होकर महाराष्ट्र की सेवा के लिए आगे रहेंगे. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरी नीतीश कुमार से कोई बातचीत नहीं हुई है.

शरद पवार और उद्धव आज आएंगे दिल्ली

लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए सियासी हलचल तेज हो गई है. सूत्रों की मानें तो एनसीपी नेता शरद पवार और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे मंगलवार की शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे. माना जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की कोई अहम बैठक होने वाली है. लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस 11, उद्धव की शिवसेना 11 और शरद पवार की एनसीपी 6 सीटों पर आगे चल रही है.

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.