Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखनऊ/संसद वाणी : योगी सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।मनोज कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।दुर्गा शंकर मिश्रा को तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है।अब दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार नहीं मिला है और आज रिटायर हो रहे हैं।
सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारी मनोज कुमार सिंह
बता दें कि मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में से हैं।मनोज कुमार सिंह पिछले काफी समय से कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा रहे थे। मनोज कुमार सिंह पूर्व में ललितपुर,गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी मनोज कुमार सिंह ने निभाई है।
तीन बार मिल चुका है सेवा विस्तार
दिसंबर 2021 में दुर्गा शंकर मिश्रा को रिटायर होने से ठीक पहले सेवा विस्तार दिया गया था। इसके बाद 2022 और दिसंबर 2023 में तीसरी बार दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार दिया गया था। दिसंबर 2023 में दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा था,लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिला था।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं मनोज कुमार सिंह
1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।मौजूदा समय में कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां मनोज कुमार सिंह के पास है।यूपी की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में मनोज कुमार सिंह की अहम भूमिका रही है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में भी मनोज कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।अच्छे कामों के चलते मनोज कुमार सिंह को कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
You must be logged in to post a comment Login