Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महेश यादव
चोलापुर/संसद वाणी : थाना क्षेत्र के अंतर्गत देईपुर ग्राम सभा के देवानंद पुर गांव की एक कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जानकारी के अनुसार उक्त गांव के बाहर एक कुआं है, अपने मवेशियों को चरा रहे चरवाहों के द्वारा उक्त कुएं में किसी के गिरने की जानकारी हुई, सूचना पर पहुची चोलापुर पुलिस ने मामला गंभीर देख कर एनडीआरआफ को सूचित किया और उनकी मदद से एक युवक के शव को निकाला गया और मृतक की पहचान चंद्रकांत यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र वासुदेव यादव के रूप में हुई। वासुदेव यादव को तीन पुत्र थे। जिनमें मृतक चंद्रकांत यादव सबसे छोटा था। जानकारी मिलने पर परिवार वालो ने इसकी पुष्टि किया।उक्त गांव के लोगो ने बताया कि मृतक को मानसिक बीमारी थी। ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले भी इसी कुएं पर शाम को बैठा था पुलिस कर्मियों द्वारा शव का पंचनामा करके अन्यत्र परीक्षण हेतु भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।
You must be logged in to post a comment Login