Connect with us

बड़ी खबर

म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे का जमीर सो गया है..? 51 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं..?

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

• रोहित शिंदे कार्रवाई करने के बजाय फेडरेशन के अध्यक्ष से बात करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

• म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को क्यों बचाया जा रहा हैं..?

• आखिर ऐसा क्या वजह है कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के ऊपर 51 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं किया गया है..?

मुम्बई/वशिष्ठ वाणी। सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर फेडरेशन और सोसायटी के द्वारा अवैध पर अवैध निर्माण किया गया है, पर म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है, आपको बता दें को म्हाडा से पूरी टीम आई जिसमें निलेश मडामे और रोहित शिंदे भी थे, और अवैध निर्माण ध्वस्त करने के बजाय, फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष को एक बार और नोटिस जारी करने के मूड में दिख रहे हैं, अब म्हाडा का अच्छा है अवैध पार्किंग, अवैध निर्माण, और अवैध कार्य करो उसके बाद आपको सुधरने के लिए म्हाडा के कुछ भ्रष्ट अधिकारी आपको नोटिस जारी कर देंगे, पर कार्रवाई नहीं करेंगे, आपको बता दे कि अवैध निर्माण का जांच किए निलेश मडामे और रोहित शिंदे को एक सप्ताह हो गया है, पर ना ही अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और ना ही अभी तक नोटिस जारी किया गया है..?

अब सवाल यह है कि बार–बार म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है..? वह कार्रवाई करने के बजाय हर बार फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को बचाने के लिए नोटिस क्यों जारी कर रहे हैं..? क्यों नहीं तत्काल एक्शन ले रहे हैं..? आपको बता दें कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव कई वर्षों से अवैध पार्किंग करवा कर लोगों को के जान से खिलवाड़ करना, साथ ही सभी वाहन मालिकों के साथ धोखाधड़ी करके पार्किंग का राशि वसूली करना, जब यह विषय म्हाडा को पता चलता है तो वह कार्रवाई करने के बजाय नोटिस जारी करते है, अब नोटिस दिखावा करने के लिए करते है..? या फिर फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को डरने के लिए..? क्योंकि नोटिस में लिखा था कि अगर २४ घंटे में सभी वाहन बाहर नहीं किया गया तो फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के ऊपर FIR दर्ज करवा जाएगा, पर आज 51 दिन हो गए ना ही सभी वाहन बाहर हुआ और ना ही म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के ऊपर FIR दर्ज..?

  • आपको हम यह भी बता दें कि दिनांक २५ फरवरी से म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे और फेडरेशन के अध्यक्ष से लगातार बात हो रही हैं, अब ऐसा क्या बात हो रहा है कि म्हाडा के रोहित शिंदे नोटिस के बाद शांत बैठ जा रहे हैं..?
  • म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे से जब भी इस मामले पर सवाल किया जाता है तो उनका जवाब आता है कि वह कार्रवाई करेंगे पर कब करेंगे इसका पुष्टि नहीं करते हैं..?

अब जो अधिकारी अवैध पार्किंग और अवैध निर्माण को देखने के बाद भी चुप चाप बैठ गया हो, उससे आप कार्रवाई की क्या उम्मीद करेंगे..? क्योंकि जहां तक हमें जानकारी है जो अधिकारी अपने कर्तव्यों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हैं वह नोटिस जारी करके चुप चाप नहीं बैठा करते हैं, वह तुरंत एक्शन लेते हैं, पर यहां क्या हो रहा है म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे द्वारा एक्शन के बजाय फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव से बातचीत किया जा रहा है, और यह भी कहना गलत नहीं होगा कि रोहित शिंदे फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को यह भी सूचित करते होंगे कि किस व्यक्ति ने शिकायत की है, क्योंकि इस समय म्हाडा में अधिकारी रोहित शिंदे और फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के बीच कुछ ज्यादा ही बात चल रही है।

सामना नगर की जनता भी अब यह मान चुकी है कि, म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे द्वारा कार्रवाई नहीं बल्कि फेडरेशन के अध्यक्ष को बचाने में जुटी है। आपको बता दें कि दिनांक ११ जनवरी से म्हाडा में शिकायत किया जा रहा है पर अभी तक क्या कार्रवाई हुआ..? आपको बता दें कि म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे ने अपने आंखों पर पट्टी बांध ली है और फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा अवैध पार्किंग और अवैध निर्माण किया जा रहा है। आपको बता दें कि जब रोहित शिंदे को हमारे मीडिया द्वारा अवैध निर्माण के सारे सबूत भेज गए तो वह फिर अपनी टीम के साथ सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर पहुंचे, और सभी सोसाइटी के अध्यक्ष और सचिव गायब थे, अब म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे ने वहां पर पहुंचे सोसायटी के अन्य सदस्यों को काफी फटकार लगाया, अब सवाल यह है कि, यह लोगो को दिखाने के लिए किया जा रहा या फिर इतने सारे अवैध निर्माण देखकर म्हाडा के अधिकारी चिंतित थे..? अब सवाल यह भी है की, अगर चिंतित थे तो 51 दिनों से किस बात का इंतजार कर रहे हैं..? क्यों नोटिस–नोटिस खेल रहे हैं..? जब म्हाडा के अधिकारियों को यह पता है कि इससे पहले भी नोटिस जारी किया था और फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने उसे भी गम्भीरता से नहीं लिया था, फिर अब अवैध निर्माण पर नोटिस किस लिए..? यह क्या हो रहा है, आखिर म्हाडा के अधिकारियों द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव पर FIR दर्ज करवा कर, सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त क्यों नहीं किया जा रहा है..? म्हाडा के द्वारा लोगों को यह सूचना क्यों नहीं दिया जा रहा है कि फेडरेशन और सोसायटी के पद बैठकर जो भी अवैध निर्माण और कार्य करेगा तो म्हाडा द्वारा उसके ऊपर FIR दर्ज के साथ सभी अवैध निर्माण पर बुलडोजर का प्रहार किया जाएगा।

आपको बता दें कि जिस दिन म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव पर FIR दर्ज करवा कर सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाता है तो, वहां पर रहने वाले जनता के बीच एक विश्वास जगे कि अवैध निर्माण और अवैध कार्य का नतीजा यही होता है, पर अब सवाल यह है की क्या म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे द्वारा यह किया जाएगा..? या फिर फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव से बात करके ऐसे ही इस विषय को टाला जाएगा..? यह एक गंभीर विषय और बड़ा सवाल है..?

Continue Reading
2 Comments

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.