Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
श्रीकांत उपाध्याय
चौबेपुर/संसद-वाणी: थाना समाधान दिवस शनिवार को थाना परिसर मे आयोजित हुआ। थाना पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों की थाना प्रभारी विद्याशंकर शुक्ल ने फरीयाद सुनी। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों व राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया, जिसमें कुल 9 शिकायतें थाना प्रभारी के समक्ष पड़ी, जिसमें 3 मामले राजस्व विभाग तथा 6 मामले पुलिस विभाग से संबंधित रहे। वही एक मामले का निस्तारण मौके पर ही किया गया। राजस्व विभाग से संबंधित मामले के निस्तारण के लिए वहां मौजूद हल्का लेखपाल व राजस्व कर्मियों को सौंपा गया।
You must be logged in to post a comment Login