Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कुल 12780 लीटर पेट्रोल व डीजल बरामद
एक टैंकर, एक आल्टो कार समेत 3 मोटरसाइकिल भी बरामद
अशोक कुमार जायसवाल/सचिन पटेल अलीनगर/संसद वाणी :स्थानीय थाने की ने थानाक्षेत्र के बसन्तु की मड़ई स्थित एक बाउंड्रीवाल के अंदर मंगलवार को छापेमारी कर अवैध डीजल पेट्रोल से भरा टैंकर किया गया बरामद किया था जिसमें कुल 12780 लीटर पेट्रोल/डीजल बरामद हुआ था। वहीं मौके से 01 कार व 03 मोटरसाइकिलें बरामद कर विधिक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी से अनुमति का इंतजार किया जा रहा था। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद आखिरकार मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर दी गई।
बताते चलें कि अलीनगर पुलिस ने बसन्तु की मड़ई निवासी शुभाषन यादव के अहाते में एथेनाल होने की सुचना पर प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी कर वहां से एक टैंकर नंबर यूपी 67 ए टी 1961 के चैम्बर से पेट्रोल 3000 लीटर व डीजल 9000 लीटर एक आल्टो कार नंबर UP65AF5040, तीन मोटरसाइकिलें क्रमशः नम्बर- UP67K4864, UP67C4797, UP67E0096, लोहे के कुल पांच ड्रम में भरा करीब 780 लीटर डीजल तीन लोहे के खाली ड्रम,5 प्लास्टिक की खाली जरिकेन, एक कटा ड्रम 100 लीटर एक कटा ड्रम माप बीस लीटर, 2 खाली लोहे की जरिकेन 10 लीटर वाला,लोहे का माप कीप (10 लीटर) एक लोहे का माप कीप (5 लीटर) दो बड़ा कुप्पी व एक छोटा कुप्पी एवम् लोहे का राड , प्लास आदि बरामद किया।मौके से तेल कारोबारी भाग निकला।
पुलिस ने जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद सुभाषन यादव के विरुद्ध मु.अ.सं. 73/24 धारा 379 भा.द.वि. व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद डीजल पेट्रोल को फुटकर विक्रेता गुलाब प्रसाद गुप्ता के यहां इस आशय से रखवाया गया है कि वह इसे सुरक्षित रखेंगे वहीं बरामद टैंकर को सीलबंद करके मुगलसराय कोतवाली की सुपुर्दगी में रखा गया है।छापेमारी करने वालों में प्रभारी निरीक्षक के साथ हे.का. ओम प्रकाश प्रचेता,का. धर्मेद्र यादव शामिल रहे।
You must be logged in to post a comment Login