Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स बीच सड़क पर पिस्टल की बट से दूसरे शख्स को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. वह अपनी पिस्टल से कई पर उस शख्स पर हमला करता है.
बीच सड़क पर सरेआम गुंडई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बीच सड़क पर अपनी कार रोककर एक अन्य शख्स को अपनी पिस्टल की बट से पीटना शुरू कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा.
लखनऊ में बीच सड़क पर सरेआम गुंडई
वीडियो में आप देखेंगे कि महाशय के हाथ में एक पिस्टल लगी हुई है. आरोपी ने शख्स का कॉलर पकड़ा और पिस्टल की बट से शख्स को बीच सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया. आरोपी पिस्टलकी बट को पहले शख्स के पेट में मारता है और फिर उसके कंधे पर. इस तरह वह कई बार उस शख्स पर हमला करता है सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद आई दबंग की शामत
घटना स्थल पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे दृश्य को अपने फोन में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद इस दबंग की शामत आ गई. वीडियो को शेयर करने वाले शख्स ने लखनऊ की सड़कों पर सरेआम होती गुंडई पर तंज कसते हुए कहा- ‘ये लखनऊ है… यहां मुख्यमंत्री से लेकर बड़े-बड़े अधिकारी बैठते हैं. बीच सड़क पर एक दबंग पिस्टल की बट से शख्स को मार रहा है. विभूतिखंड थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है.’
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और पिस्टलधारी को दबोच लिया. फिलहाल ये महाशय सलाखों के पीछे हैं.
You must be logged in to post a comment Login