Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लाखो रुपये राजस्व का हुआ नुकसान।
पिंडरा/संसद वाणी : पिंडरा तहसील परिसर स्थित उपनिबंधक कार्यालय से सम्बंधित स्टाम्प वेंडर के हड़ताल के चलते रजिस्ट्री कार्य बाधित रहा।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पिंडरा के भी वेंडर मंगलवार को पूरे दिन हड़ताल पर रहे। जिसके कारण रजिस्ट्री कराने आये लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। पिंडरा में प्रतिदिन इन दिनों 40 से 500 रजिस्ट्री होती है। जिससे लाखों रुपए के राजस्व की वसूली होती है। इस बाबत रजिस्ट्रार दीपक जायसवाल ने बताया कि एक दिन का हड़ताल था। जो पहले से स्टाम्प लिए थे उनकी रजिस्ट्री हुई। मंगलवार को 25 रजिस्ट्री हुई।
वही स्टाम्प वेंडर सुजीत सिंह ने बताया प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को स्टाम्प बिक्री में कमीशन बढ़ाने को लेकर हड़ताल थी। हड़ताल में स्टाम्प वेंडर अनिल शर्मा, रमेश प्रताप सिंह, सुजीत विश्वकर्मा व इंद्रभूषण सिंह समेत अनेक वेंडर रहे।