Tuesday, May 20, 2025
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसीपुलिस स्मृति दिवस: 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय पहड़िया में...

पुलिस स्मृति दिवस: 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय पहड़िया में आयोजन

वाराणसी/संसद वाणी : 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पहड़िया मंडी वाराणसी मे पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरण दिवस मनाया गया आज के दिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवाजों ने लद्दाख स्थित हॉट स्प्रिंग इलाके में दिनांक 21/10/1959 को दिखाई गई वीरता और पराक्रम की याद को ताजा करने के लिए मनाया जाता है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना दिवस 27 जुलाई 1939 को नीमच मध्य प्रदेश के क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में हुई थी समय के साथ-साथ इस बाल का कर्तव्य बढ़ता गया और उसी के अनुरूप इसका आकार भी बढ़ता गया लद्दाख के अक्साई चीन के हॉट स्प्रिंग जो की समुद्र तल से 15000 से 16000 फीट की ऊंचाई पर भारत सीमा तिब्बत पर स्थित है, भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा के लिए अन्य बलो के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीसरी बटालियन की एक प्लाटून को भी सुरक्षा के लिए लगाया गया था आज ही के दिन 1959 को हॉट स्प्रिंग के दुर्गम क्षेत्र में उप निरीक्षक कर्म सिंह के नेतृत्व में 20 जवान सीमा सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे। इस समय चीनी आक्रमणकारियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पेट्रोलिंग टुकड़ी पर घात लगाकर स्वचालित हथियार एवं मोर्टार से हमला किया। सहायक उप निरीक्षक करम सिंह एवं अन्य जवानों ने अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए आक्रमणकारियों का डट कर मुकाबला किया लेकिन अपने से संख्या में बहुत बड़ी चीनी टुकड़ी का सामना करते हुए बाल के 10 जवान वीरता पूर्वक लड़ते हुए शहीद हो गए और शेष बचे हुए जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया,तभी से मार्तभूमि की रक्षा में कर्तव्य निष्ठा में डटे रहे इन शहीदों की स्मृति में देश के न केवल सभी केंद्रीय बल के सभी राज्यों के पुलिस बलों द्वारा भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में 1962 में पुलिस स्मारक स्थापित किया गया जो देश के सभी पुलिस बलों के लिए शहीद स्मारक माना जाता है। 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस के कमांडेंट राजेश्वर बालापुर ने स्मृति दिवस के बारे में क्वार्टर गार्ड पर उपस्थित सभी जवानों एवं अधिकारियों को शहीद जवानों के याद में दो मिनट मौन धारण करवाया और इसके महत्व के बारे में बताया।


इस मौके पर 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर, उप कमांडेंट नवनीत कुमार, सहायक कमांडेंट पंकज कुमार ,सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह निरीक्षक प्रिंस सिंह एवं प्रवीण सिंह 95 बटालियन के जवान उपस्थित थे|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments