Connect with us

वाराणसी

रामसेवक बने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के रेफरी

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : पिछले कई वर्षों से लगातार स्कूली कुश्ती को नई उचाईयों की ओर ले जाने वाले शिक्षक राम सेवक यादव को उत्तर प्रदेश स्कूल खेल संस्थान अयोध्या ने मेरठ में 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती में एक बार पुनः रेफरी नियुक्त किया है। मेरठ ने राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर19 बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी।
शिक्षक राम सेवक यादव के साथ वाराणसी के ही नाथूराम यादव, सुश्री शिप्रा श्रीवास्तव को भी रेफरी नियुक्त किया गया।

जिला कुश्ती संघ वाराणसी व उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ ने शुभकामनाए दी। बताते चलें कि राम सेवक यादव वर्तमान समय में पिंडरा ब्लॉक में गणित विषय के एआरपी पद पर कार्यरत है। बेसिक विभाग के शिक्षक का चयन राष्ट्रीय रेफरी के रूप में होने पर बीएसए अरविंद पाठक व बीईओ विनोद मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.