Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Morning news in Hindi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को चंडीगढ़ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। बैठक में पार्टी के सभी कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे तथा महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले 14 जुलाई को पुणे में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक महत्वपूर्ण होगी। विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर में होने की संभावना है।
त्रिपुरा में पंचायत चुनाव से पहले माकपा नेता की हत्या, आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान
दक्षिण त्रिपुरा के राजनगर क्षेत्र में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता बादल शिल की शनिवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। विपक्षी माकपा ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में जिला परिषद पद के लिए उम्मीदवार शिल की हत्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित गुंडों ने की है। माकपा ने इसके विरोध में रविवार को 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद बुलाया है।
जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार 46 साल बाद आज फिर से खोले जाने की संभावना
ओडिशा सरकार पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को 46 साल बाद रविवार को खोलेगी ताकि आभूषणों और अन्य मूल्यवान सामानों की सूची बनाई जा सके। रत्न भंडार आखिरी बार 1978 में खोला गया था।
पीयूष गोयल आज से एफ्टा, जी 7 बैठकों के लिए स्विटरजरलैंड , इटली की यात्रा पर
भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी7 देशों के व्यापार मंत्रियों की बैठक के सम्पकर् कार्यक्रम में भाग 16-17 जुलाई तक इटली की यात्रा पर होंगे।यह सम्मेलन वहां रेजियो कैलाब्रिया में होने जा रहा है।
केरल के विभिन्न हिस्सों में बारिश, मौसम विभाग ने चार जिलों के लिये जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’
तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई (भाषा) केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को राज्य के तीन उत्तरी जिलों में दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। आईएमडी ने कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और प्रदेश के नौ अन्य जिलों के वास्ते दिन के लिये ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
असम में बाढ़ के कारण 107 मौतें, 8.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 1705 गांव जलमग्न
असम में बाढ़ के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 20 जिलों में 8.4 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार धेमाजी जिले के गोगामुख राजस्व क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन, तूफान और बिजली गिरने से संबंधित घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 107 हो गई है।
दिन-रात मेहनत कर पत्नी को बनाया सिंगर, फेमस होते ही पति को छोड़ा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बेहद ही रोचक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी की सिंगर बनने की इच्छा को पूरा करते हुए उसके लिए पाई-पाई जोड़ कर उसकी मदद की, लेकिन जब उसकी पत्नी सिंगर बनने के बाद फेमस हो गई तो उसने अपने पति को छोड़ दिया।
You must be logged in to post a comment Login