Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
योग दिवस पर, प्रतिदिन योग करने का लिया संकल्प
चोलापुर/संसद वाणी : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा दसवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस स्थानीय श्री आदित्य नारायन सिंह पब्लिक स्कूल चोलापुर में शुक्रवार को मनाया गया जिसमें सदर तहसील के पत्रकारों एवं स्कूल के कर्मचारियों ने योग का महत्व एवं उसकी बारीकियां सीखीं। सर्व प्रथम योग प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह ने सभी को विभिन्न रोगों को दूर करने एवं स्मरण शक्ति बढ़ाने के बारे में जानकारी दी।
तत्पश्चात उन्होंने किस योग के करने से कौन सा लाभ मिलेगा इसके बारे में भी बताया। विभिन्न प्रकार के योग में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपाल भारती,पद्मासन, त्रिकोण आसन, चक्रासन, अनुलोम विलोम, गोमुखासन, मत्स्यासन आदि के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय पत्रकार सदर तहसील उपाध्याक्ष विजय शंकर चौबे, राहुल सेठ, रामदुलार यादव, जितेन्द्र यादव, महेश मिश्रा, अभय यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह, धर्मेंद त्रिपाठी, इंद्र बहादुर सिंह, राहुल चौबे, अरुण पाठक,के साथ प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार सिंह, प्रबन्धक सतीश सिंह, मनीष सिंह मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment Login