Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : पिंडरा विकासखंड के सभागार में शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पिंडरा ब्लॉक के पदाधिकारी का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सचिन कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष तथा संतोष कुमार मौर्य को महामंत्री तथा नीलांबर यादव को कोषाध्यक्ष तथा राकेश पाल को संगठन मंत्री चुना गया । उक्त चुनाव में निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान बीडीओ छोटेलाल तिवारी, एडीओपंचायत अशोक चौबे, एडीओ सांख्यिकी कैलाश यादव, लेखाकार बृजेश पांडेय समेत अनेक अधिकारी व समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment Login