Connect with us

वाराणसी

एसडीएम प्रतिभा मिश्रा और तहसीलदार विकास पाण्डेय को अभ्युदय सेवा रत्न से सम्मानित किया गया

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : अभ्युदय सेवा समिति ने पिंडरा तहसील में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया, जिसमें उप जिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा और तहसीलदार विकास कुमार पांडेय को उत्तर प्रदेश में पिंडरा तहसील वाराणसी को प्रथम आईजीआरएस रैंकिंग हासिल करने पर अभ्युदय सेवा रत्न से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार के द्वारा तहसील प्रांगण में नीम और पीपल वृक्ष लगाए, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्हें पुष्प,अंगवस्त्र और मोमेंटो प्रशस्ति पत्र,भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस समारोह में अभ्युदय सेवा समिति के पदाधिकारी समिति के अध्यक्ष सुनील पाल उपाध्यक्ष सिंटू पाण्डेय, संस्थापक अमिताभ दुबे, विशाल गुप्ता एडवोकेट, देवेंद्र सिंह, एडवोकेट संतोष सिंह अनुपम ,नीरज माहेश्वरी, सतीश सिंह, नितिन गुप्ता,और राहुल सोनी,उपस्थित रहे।
यह सम्मान अभ्युदय सेवा समिति द्वारा कई वर्षों से दिया जा रहा है, जो समाज में अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.