Connect with us

बड़ी खबर

मुंबई: अवैध निर्माण के लिए नारियल के पेड़ की कटाई, सामाजिक कार्यकर्ता ने की FIR की मांग

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुम्बई /संसद वाणी। मुंबई के मालाड (पश्चिम) इलाके में वॉर्ड 49 के अंतर्गत मढ़, गंगा बावड़ी, मीरा निवास स्थित पते (पिन कोड 400061) पर अवैध निर्माण कार्य के दौरान एक ठेकेदार द्वारा नारियल के पेड़ को अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पर्यावरण संरक्षण और अवैध निर्माण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर इस घटना की सूचना तुरंत बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और मालवणी पुलिस स्टेशन को दी गई। बागुल ने बताया कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य में बाधा बन रहे पेड़ को बिना किसी अनुमति के काट दिया, जो पर्यावरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

27 नवंबर 2025 को शिव सम्राट फाउंडेशन की ओर से गार्डन डिपार्टमेंट और वॉर्ड ऑफिसर को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें भूमि मालिक और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने जोर देकर कहा कि यदि इस तरह की घटनाएं जारी रहीं, तो शहर का पर्यावरण संतुलन बिगड़ सकता है और ऑक्सीजन की उपलब्धता पर भी असर पड़ सकता है।

शिव सम्राट फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्राट बागुल ने कहा, “अवैध निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि शहर की हरियाली को भी खत्म करती है। हम मालवणी पुलिस स्टेशन और BMC से अपील करते हैं कि इस मामले में तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।”

यह घटना मुंबई में बढ़ते अवैध निर्माण और पर्यावरण उल्लंघनों की समस्या को उजागर करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना अनुमति पेड़ काटने पर महाराष्ट्र वन अधिनियम और BMC नियमों के तहत सख्त दंड का प्रावधान है। नागरिकों से अपील की जा रही है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत संबंधित विभागों को दें ताकि शहर की हरियाली को बचाया जा सके।

Continue Reading

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.