Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं आज हम आपको बताते हैं कि आखिर उनको ये आइडिया कहां से आते हैं.
आपने एक कहावत तो कई बार सुनी होगी कि love her or hate her but you can’t ignore her..ये सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद पर काफी सटीक बैठता है क्योंकि अपने अतरंगी पहनावे के कारण उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है लेकिन उनको कोई भी इग्नोर नहीं कर पाता है. उनके आउटफिट देखकर लोगों की एक बार को निगाहें टिक तो जाती है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स हैं. लाखों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं.
जब आप उर्फी जावेद को देखते होंगे तो आपके दिमाग में एक बार को ये खयाल तो जरूर आता होगा कि आखिर उर्फी जावेद ऐसे आउटफिट के आइडिया कैसे लाती है क्या उनको कोई बताता है कि या खुद ही वो डिजाइन करती हैं. अब आपके इन सब सवालों का जवाब आज हम आपको देंगे कि आखिर उर्फी जावेद के मन ंमे ये ड्रेस के आइडिया कहां से आते हैं.
कौन है उर्फी की डिजाइनर
उर्फी जावेद के कपड़े उनकी जिनको श्वेता गुरमीत कौर डिजाइन करती हैं. जी हां उर्फी के अतरंगी कपड़ों के पीछे श्वेता का अतरंगी दिमाग है. श्वेता से उर्फी मुंबई में मिली, उर्फी ने एक बार बताया था कि जब वह मुंबई आईं थी तब उन्हें एक डिजाइनर की जरुरत थी तब उनकी मुलाकात श्वेता से हुई.
उर्फी के आउटफिट की बात करें तो इन्होंने पत्तों की स्कर्ट, फूलों की ब्रालेट, सेफ्टी पीन की ड्रेस, फोटोज की बनीं ड्रेस को अपना आउटफिट बनाया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बोरी की बनी ड्रेस भी कैरी की है. हालांकि, उर्फी को इन ड्रेसेज के कारण काफी ट्रोल भी किया गया है लेकिन उनको उर्फी को इन सब से फर्क नहीं पड़ता है और वह ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं.
You must be logged in to post a comment Login