Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आजमगढ़/संसद वाणी : सांसद धर्मेंद्र यादव आज सपा विधायक जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारी के साथ जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। 10 बिंदुवार समस्याओं में सड़कों की बदहाली, गौशालाओं की बदहाली, तहसीलों में भ्रष्टाचार, ब्लाक सभागार पर भाजपा नेताओं के अड्डे बनने सहित कई मामले शामिल रहे। सपा सांसद ने डीएम से इन समस्याओं को दूर करने को लेकर मीडिया से बातचीत में बताया।
आजमगढ़ की विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि हर घर नल योजना को लेकर सारी सड़कें खुदी हुई हैं। योजना का पैसा निकालकर जनता को समस्याओं में झोंकने का काम किया जा रहा है। किसानों को खाद की समस्या हो रही है। गौशालाओं में गाय सबसे अधिक असुरक्षित हैं। नहरें सूखी पड़ी हैं। इसके साथ ही जिले की तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है। इन सब शिकायतों पर डीएम ने संसाधनों के अभाव का हवाला दिया। सांसद ने कहा कि गरीबों को नहीं मिल रहा न्याय, अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।
गांव में बहुत सारे ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। गन्ना किसानों के भुगतान की समस्या। सगड़ी और गोपालपुर में बाढ़ को लेकर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही अस्पतालों में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। जबकि मोहम्मदपुर में टोल प्लाजा पर जिन लोगों को उधर नहीं जाना उनसे भी टोल लिया जा रहा है। इनका समाधान नहीं हुआ तो इन मुद्दों को संसद में भी उठाया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लाकों के सभागार को वह अपना अड्डा बनाये हुए हैं। सांसद धर्मेन्द्र यादव ने पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस के पास दो काम है। एक भ्रष्टाचार का और दूसरा समाजवादियों को परेशान करना।
You must be logged in to post a comment Login