Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Gold-silver price today: रसर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 68,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 71,510 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी प्रति किलो 98,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी.
खरमास खत्म हो गया है. इस बीच अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है. ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें.
सोना खरीदने से पहले सोने के मूल्य की जांच करनी चाहिए. आप शहर के कई दुकानों में पूछताछ कर सकते हैं. आप कई ज्वेलर्स को फोन कर सकते हैं. आज के लिए कीमत अपडेट नहीं होने के मामले में अपडेटेड डे प्राइस को गोल्ड प्राइस के रूप में दिखा रहे हैं.
कैसे जानें सोने की शुद्धता
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.
जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
हॉलमार्क का रखें ध्यान
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है.आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.
You must be logged in to post a comment Login