Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चौबेपुर पुलिस व एसओजी कमिश्नरेट वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,
कब्जे से लूट का 2 लाख 500 रूपये नकद, एक तमंचा व 02 कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो बरामद
वाराणसी/संसद वाणी : पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा चोरी,लूट, नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डीसीपी वरुणा ज़ोन श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में एडीसीपी वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं एसीपी सारनाथ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व मुखबिर की सहायता से थाना चौबेपुर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-262/2024 धारा 392 भादवि थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्तगण 1. यशवंत सिंह पुत्र स्व0 राजेश्वर सिंह निवासी ग्राम चहनियां थाना दुर्गावती कैमूर जनपद भभुआ (बिहार) 2. आशुतोष राय पुत्र ओमप्रकाश राय निवासी ग्राम बिटावर खुर्द थाना जमानियां जनपद गाजीपुर 3. निशान्त सिंह पुत्र स्व0 आशीष सिंह निवासी नियावरपुर कला थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर हालपता सुसुवाही थाना लंका जनपद वाराणसी को आज ग्राम सीवो रिंग रोड थाना चौबेपुर वाराणसी के पास गिरफ्तार किया गया।जिसके सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को एडीसीपी वरुणा जोन महोदय द्वारा 20 हजार रू0 नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी।
घटना का विवरण
दिनांक 08 मई 2024 को वादी अजय श्रीवास्तव पुत्र दीनानाथ श्रीवास्तव निवासी K/47/91 कतुआपुरा विशेश्वरगंज थाना कोतवाली जिला वाराणसी द्वारा थाना चौबेपुर में लिखित सूचना दी गयी कि वह कार नं0 UP 65 ES 9423 से सैदपुर, गाजीपुर से तगादा करके वापस लौट रहा था, उक्त कार को यशवंत सिह पुत्र स्व0 राजेश्वर सिह निवासी आशापुर थाना सारनाथ वाराणसी चला रहे थे, देर शाम ग्राम पनिहरी थाना चौबेपुर के सामने पहुंचे थे कि पीछे से काले रंग की बिना नम्बर की स्कॉर्पियो गाड़ी ने ओवरटेक कर मेरी कार मे टक्कर मार दिया तथा उसमें बैठे व्यक्तियों ने रूपयों से भरा बैग छीन कर वाराणसी के तरफ भाग गये। इस सूचना पर थाना चौबेपुर वाराणसी में मुकदमा पंजीकृत किया गया
पूछताछ विवरण-
अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वादी मुकदमा अजय कुमार श्रीवास्तव की कार का चालक यशवंत सिंह द्वारा उपरोक्त घटना को अंजाम देने के लिये योजना बनायी गयी थी तथा सैदपुर गाजीपुर से कैथी टोल प्लाजा तक लोकेशन दिया गया था। टोल प्लाजा पर अभियुक्तगणो द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी से वादी मुकदमा की कार को ओवरटेक कर आगे कर लिया गया तथा पनिहरी गांव के सामने हाइवे पर ही पुनः अपनी स्कॉर्पियों से वादी की कार को टक्कर मारकर रोक लिया गया तथा रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गये थे।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ल,उ0नि0 हर्षमणि तिवारी, उ0नि0 पंकज कुमार राय, उ0नि0 शशि प्रताप सिंह
का0 शशि सरोज,उ0नि0 मनीष कुमार मिश्रा (एसओजी प्रभारी) उ0नि0 विनोद कुमार विश्वकर्मा,उ0नि0 गौरव कुमार सिंह, उ0नि0 अरुण प्रताप सिंह
सहित एसओजी व चौबेपुर पुलिस टीम शामिल है |
You must be logged in to post a comment Login