Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू
अग्रेजो के जमाने के बने कानून बंद कर आज से तीन नये कानून लागू
भारतीय दण्ड संहिता सीआरसीपी 154 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 173 के तहत दर्ज की जायेगी एफआईआर
चोलापुर/संसद वाणी : क्षेत्र मे आज वर्ष 2023 में हुए कानून सुधार को लागू किया गया।अग्रेजो के जमाने के बने कानून जिसमे किये गए दण्ड का न्याय मिलने में पीड़ित को कईयों साल लग जाते थे।यहाँ तक कि पीड़ित पक्ष मर भी जाता था पर न्याय उससे कोसो दूर रहता था।हमारी सरकार ने तीन नये कानून के दृष्टि गत भारतीय दण्ड संहिता 1860—भारतीय न्याय संहिता व दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973—-भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872— भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में तीन नए कानून संशोधिय कर उसको एक जुलाई 2024 से लागू कर दिया।इसको प्रचार प्रसार के लिये भारत सरकार व सभी राज्य सरकार के माध्यम से जन मानस में सरकारी मिशनरी के द्वारा जागरूक करने का प्रयास किया गया।इस बाबत की कड़ी में पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपने सभी अधिनस्त अधिकारियो को सम्मिलित कर जिले के सभी थानों पर मीटिंग करने का निर्देश दिया।इसके बाबत आज चोलापुर थाना में ए डी सी पी टी सरवन कुमार (आईपीएस) के उपस्थिति में थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने अपने सभी चौकी प्रभारियो व बीट इंचार्ज के साथ साथ क्षेत्र सम्मानित व्यक्तियो, बुद्धजीवीओ, आम जन मानस के साथ साथ सभी राजनीतिक पार्टियो के साथ मीटिंग किया।सभी लोगो ने अपने तरह से नये कानून को समझने का प्रयास किया।
जानकारी के बाबत एडीसीपी टी.सरवन कुमार (आईपीएस) ने लोगो को बताया कि पुराने कानून के तहत लोगो को त्वरित न्याय नही मिल पाता था।देश मे अपराध दिनों दिन बढ़ती जा रही थी।इस नए कानून में सबकी जबाब देहि सुनिश्चित किया गया है।समय के अंदर सबको जबाब देना बाध्य कर दिया गया है।आज की मीटिंग में पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन सिंह,अखण्ड सिंह,राजेश सिंह, विजय सिंह, अरुण पाठक आदि लोगो के साथ साथ काफी संख्या में जनता उपस्थित रही।
You must be logged in to post a comment Login