Published
1 year agoon
By
SANSAD VANI
मुम्बई/संसद वाणी। आज दिनांक २८ मार्च को म्हाडा अधिकारी रोहित शिंदे द्वारा सामना नगर मालवाणी गेट नंबर 8 पर टिम भेजा। आपको बता दें कि जब भी म्हाडा से कोई अधिकारी आते तब तब फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति के अध्यक्ष बालासाहेब भगत नदारत रहते है, आज भी उन्होंने यही किया, वह खुद न आकर मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के सचिव जोशी को भेजा, जिसके बाद म्हाडा की टीम ने कहा कि मेन गेट पर फेडरेशन का जो बोर्ड लगा है उसे दो दिन में हटाया जाए, और सभी वाहन बाहर किए गए, साथ ही कोई भी ऑटो रिक्शा ना ही बिल्डिंग में पार्क होगा, ना ही म्हाडा के खुली जगह पर, सभी ऑटो रिक्शा बाहर किए जाए।
आपको बता दें कि म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे ने दिनांक २४ फरवरी २०२५ को एक नोटिस जारी किया था, और उसमें २४ घंटे का समय दिया था, पर उसके बाद भी फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने ३१ दिनों में सभी वाहन बाहर नहीं किया गया, फिर आज म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे ने टीम क्यों भेजा..? जब रोहित शिंदे को यह पता है कि फेडरेशन के अध्यक्ष उनके नोटिस को गम्भीरता से नहीं लिया तो आज म्हाडा से टीम आकर जो बोलेंगे वह फेडरेशन के अध्यक्ष बात मनाएंगे..?
म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए सभी अवैध निर्माण पर बुलडोजर का प्रहार कर देना चाहिए, क्योंकि फेडरेशन के अध्यक्ष को ३१ दिन का जो समय दिया वह काफी है, अब एक्शन की बारी है, और अवैध कार्य करने वालों को एक सबक भी मिलेगा कि म्हाडा के जगह पर फेडरेशन या सोसायटी बनाकर अवैध निर्माण किया गया तो फिर म्हाडा द्वारा उनको बक्शा नहीं जाएगा।
म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे को तत्काल फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव पर FIR दर्ज कराया कर एक मिसाल कायम किया जाए, हम आपको यह भी बता दें कि जब तक आपके द्वारा FIR दर्ज नहीं करवाया जाएगा तब तक फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माण होता रहेगा।
सवाल: म्हाडा के अधिकारियों को यह पता है कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने कई वर्षों तक अवैध पार्किंग के चक्कर में लोगों के जान से खिलवाड़ किया गया, फिर भी म्हाडा द्वारा FIR दर्ज क्यों नहीं किया गया..?

सावल: म्हाडा के अधिकारियों को यह भी पता है कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने कई वर्षों तक वाहन मालिकों को धोखे में रख कर पार्किंग का राशि वसूली करने के लिए सभी सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव को निर्देश देते हैं, फिर भी म्हाडा द्वारा FIR दर्ज क्यों नहीं किया गया..?

सवाल: म्हाडा के अधिकारियों को यह भी पता है कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने ३१ दिन हो जाने के बाद भी सभी वाहन बाहर नहीं किया गया, फिर भी म्हाडा द्वारा FIR दर्ज क्यों नहीं किया गया..?

सवाल: फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत ने कई वर्षों तक म्हाडा के खुली जगह पर अवैध कब्जा किया और आज वह अडानी इलेक्ट्रिसिटी के मेन दरवाजा पर भी अपना कब्जा कर लिया, क्या यह गलत नहीं है..? अगर यह गलत है तो फिर म्हाडा द्वारा FIR दर्ज क्यों नहीं करवाया जा रहा है..?

सवाल: फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत ने बिल्डिंग में पार्किंग के पहले पीला पट्टी बनवाया, फिर उस पर सभी रूम नंबर लिखकर रूम मालिकों को पार्किंग दे दिया.. अब रूम नंबर कैसे लिख सकते हैं..? क्या म्हाडा के अधिकारियों ने इसके लिए अनुमति दिया है, अगर नहीं तो फिर FIR दर्ज क्यों नहीं करवा जा रहा है..?

सवाल: फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत ने अपनी ऑटो रिक्शा पार्क करने के सीमेंट से बनी चादर का निर्माण कर दिया है, अब यह म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे को भी पता है, फिर भी उसे तोड़ा नहीं गया..?

सवाल: फेडरेशन के अध्यक्ष ने म्हाडा के खुली जगह पर कई सारे सीमेंट से बनी चादर का निर्माण कर दिया है फिर उसे अभी तक नहीं तोड़ा गया, आखिर इतनी देरी की क्या वजह है..?

सवाल: फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने मेन गेट पर अवैध केबिन बनवा कर कब्जा कर लिया है, म्हाडा के अधिकारियों को इस बात की भी जानकारी है फिर भी उसे तोड़ा नहीं गया..?

म्हाडा के अधिकारी नीलेश मडामे और रोहित शिंदे को सभी बातों के जानकारी है, उन्हें यह भी पता है कि फेडरेशन के अध्यक्ष ने बहुत सारे अवैध निर्माण कर रखे हैं, पर उसके बाद भी वह किस बात का इंतजार कर रहे हैं, क्यों वह म्हाडा से टीम भेज रहे हैं, आखिर वह खुद क्यों नहीं आकर सभी अवैध कार्य को ध्वस्त कर रहे हैं..?
BMC के ‘पी उत्तर’ वार्ड में बड़ा खुलासा: 4 साल 7 महीने से एक ही पद पर जमे हैं आनंद जाधव, क्या मेहरबान है प्रशासन?
संसद वाणी’ का बड़ा खुलासा: 35 लाख का टैंकर घोटाला और 30 घोटालों की खुली पोल!
विशेष जांच रिपोर्ट: ग्रीन्स रेस्टोरेंट के बाहर नो पार्किंग बोर्ड को मुंह चिढ़ाती गाड़ियां; क्या गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी की मिलीभगत से चल रहा अवैध पार्किंग का धंधा?
म्हाडा की जमीन पर अवैध पार्किंग और वसूली का खेल: रसीद देने से अपराध छिपता नहीं, जानिए इन पर क्या हो सकती है कानूनी कार्रवाई!
मालवानी फेडरेशन विवाद: एक सोसाइटी के हटने, फंड के इस्तेमाल और म्हाडा उपनिबंधक की कानूनी जिम्मेदारियों पर स्पष्ट विधिक विश्लेषण
मालवणी में फुटपाथ पर अवैध शावरमा स्टॉल का कब्जा: BMC के ‘पादचारी प्रथम’ अभियान की उड़ीं धज्जियां!
You must be logged in to post a comment Login