Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Abraham Lincoln wax statue: भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अमेरिका जैसा देश भी इस रिकार्ड तोड़ गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। कई राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इस चिलमिलाती धूप के बीच वाशिंगटन डीसी से हैरान कर देने वाला मामला सामन आया है।
दरअसल, यहां एक स्कूल के पास अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का 6 फुट ऊंचा मोम का स्टेच्यू भीषण गर्मी से पूरी तरह पिघल गया। बता दें कि उत्तर-पश्चिमी वाशिंगटन में तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जिसके कारण लिंकन की यह प्रतिमा शनिवार को पिघल गई।
अब सोशल मीडिया पर लिकंन की पिघले हुए स्टेच्यू की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लिंकन के स्टेच्यू का सिर और दाहिना पैर पूरी तरह से पिघल गया है। वहीं, पैर धड़ से अलग हो गए हैं।
24 जून को शेयर की गई इस तस्वीर को 14.5 मिलियन बार देखा गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्जीनिया के कलाकार सैंडी विलियम्स IV ने फरवरी में गैरीसन एलिमेंट्री स्कूल के मैदान में कैंप बार्कर के ऐतिहासिक स्थल पर मोम की मूर्ति स्थापित की थी। यह मूर्ति कलाकार विलियम्स IV की ‘द वैक्स मॉन्यूमेंट सीरीज़’ का हिस्सा है।
You must be logged in to post a comment Login