Connect with us

चंदौली

चंदौली: मैक्सवेल इंस्टीट्यूट के वार्षिकोत्सव में केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री ने नर्सिंग छात्रों को दिलाई शपथ

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

ओ पी श्रीवास्तव/अशोक कुमार जायसवाल…

चंदौली/संसद वाणी: जनपद चंदौली के जगदीशसराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज परिसर में चतुर्थ लैंप लाइटिंग वार्षिकोत्सव एवं मैक्सवेल पत्रिका ‘ विंग्स ‘ का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी चंदौली डा महेंद्रनाथ पांडेय एवं राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा उर्फ दयालु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग कोर्स कर रहे छात्रों और छात्राओं को रोगियों की सेवा समेत दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक पालन किए जाने की शपथ दिलाई।


बता दें कि कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मैक्सवेल परिवार और अध्ययनरत छात्र – छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज चंदौली का नर्सिंग कोर्स के क्षेत्र में अग्रणी स्तंभ है। यह उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन निरामया के तहत नर्सिंग क्षेत्र में मैटर कालेज के रूप में मान्यता मिली है। यह इंस्टीट्यूट अब अन्य नर्सिंग कालेज को ट्रेनिंग देने के साथ ही उनकी गुणवत्ता को सुधारने का भी कार्य करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डा महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि चंदौली के इस नर्सिंग प्रांगण से निकलने वाले छात्र – छात्राएं पूरे देश में अपनी विधाओं से रोगियों की सेवा में तत्परता से योगदान देंगे।

इस अवसर पर मैक्सवेल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डा केएन पांडेय ने कहा कि संस्थान की तरफ से नर्सिंग की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। यहां छात्रों को नर्सिंग की शिक्षा के साथ आधुनिक पद्धति की तर्ज पर प्रशिक्षण देकर उन्हें काबिल बनाना है ताकि वे समाज एवं देश की सेवा कर बेहतर तरीके से कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मैक्सवेल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डा महेंद्र नाथ पांडेय, प्रिंसिपल आर प्रमिला, सुर्यमुनि तिवारी, प्रमोद तिवारी, अवधेश पाठक, मधुकर पांडेय, जयश्याम त्रिपाठी, जितेंद्र पांडेय, डा नंदिता पांडेय समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.