Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : अस्सी घाट चल रहे स्ट्रीट फूड को खाली कराने पहुंची नगर निगम की टीम और दुकानदारों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। दुकानदारों का कहना है कि हमने नगर निगम को दुकान चलाने के लिए पैसा दिया था। 2022 में हमारा दुकान शुरू हुआ। दुकानदारों ने कहा हमारे दुकान की अवधि 2022-27 वर्ष तक है। दुकानदारों का कहना है कि हमारी मांग है कि हमारे पैसे हमें वापस दिया जाए।
वही,नगर निगम और स्मार्ट सिटी के टीम का कहना है कि नगर आयुक्त द्वारा नोटिस जारी किया गया है। उसी के आदेश का पालन करते हुए हम दुकान को सीज करने का काम कर रहे हैं।
You must be logged in to post a comment Login