Connect with us

राजनीति

विभिन्न कैबिनेट समितियों का हुआ गठन, इन तीनों समितियों के सदस्य होंगे नरेंद्र मोदी

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा, आर्थिक मामलों और राजनीतिक मामलों की देखभाल के लिए विभिन्न कैबिनेट समितियों का गठन किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति के अलावा उन्हें सभी समितियों का सदस्य बनाया गया है. पीएम मोदी सुरक्षा, आर्थिक मामलों और राजनीतिक तीनों समितियों के सदस्य होंगे.

Cabinet Committees: केंद्र सरकार ने बुधवार को देश की सुरक्षा, आर्थिक मामलों और राजनीतिक मामलों की देखभाल के लिए विभिन्न कैबिनेट समितियों का गठन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ तीनों समितियों का हिस्सा हैं. सुरक्षा समिति में मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हैं. आर्थिक मामलों को देखने वाली समिति में 10 केंद्रीय मंत्री शामिल हैं जबकि राजनीतिक मामलों की समिति में पीएम के अलावा 13 मंत्री शामिल हैं.

राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति में जेडीयू के लल्लन सिंह, जीतन राम मांझी और टीडीपी नेता राम मोहन नाडयू और अन्नपूर्णा देवी को भी सदस्य  बनाया गया है.  वहीं निवेश और ग्रोथ पर गठित कैबिनेट समिति में चिराग पासवान को जगह मिली है. स्किल, रोजगार और आजीविका पर बनाई गई कैबिनेट समिति में जयंत चौधरी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं. कैबिनेट की नियुक्ति समिति को छोड़कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हर कैबिनेट समिति के सदस्य हैं.

सरकार ने कुल मिलाकर 8 समितियों का गठन किया है

1. कैबिनेट की नियुक्ति समिति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह.

2. आवास संबंधी कैबिनेट समिति

अमित शाह (गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री), नितिन गडकरी (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री), निर्मला सीतारमण (वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री), मनोहर लाल (आवास और शहरी मामलों के मंत्री; और बिजली मंत्री) और पीयूष गोयल (वाणिज्य और उद्योग मंत्री).

इस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. जितेंद्र सिंह (विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री हैं.

3. आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह.

4. संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति

राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री), अमित शाह (गृह मंत्री; और सहकारिता मंत्री), जगत प्रकाश नड्डा (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; और रसायन और उर्वरक मंत्री), निर्मला सीतारमण ( वित्त मंत्री और कारपोरेट मामलों की मंत्री) राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री), डॉ. वीरेंद्र कुमार (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री), किंजरापु राममोहन नायडू (नागरिक उड्डयन मंत्री), जुएल ओराम, (जनजातीय मामलों के मंत्री), किरेन रिजिजू (संसदीय मामलों के मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री) और सी आर पाटिल (जल शक्ति मंत्री).

विशेष आमंत्रित सदस्य: अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. एल. मुरुगन 

5.राजनीतिक मामलों पर कैबिनेट समिति

इस समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी , जगत प्रकाश नड्डा , निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, जीतन राम मांझी, सर्बानंद सोनोवाल, किंजरापु राममोहन नायडू, भूपेंद्र यादव, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू जी. किशन रेड्डी शामिल हैं.

6. सुरक्षा पर कैबिनेट समिति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर.

7. निवेश और विकास पर कैबिनेट समिति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन जयराम गडकरी , निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, चिराग पासवान. 

विशेष आमंत्रित सदस्य: राव इंद्रजीत सिंह, प्रतापराव जाधव 

8. कौशल विकास, समूहीकरण पर कैबिनेट समिति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह,  नितिन जयराम गडकरी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, डॉ. मनसुख मंडाविया

विशेष आमंत्रित सदस्य: जयंत चौधरी

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.