Connect with us

वाराणसी

महिला जागरूकता और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन तेवर गांव में

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता /दीपक कुमार सिंह

चोलापुर/संसद वाणी : वाराणसी के चोलापुर थानांतर्गत तेवर गांव में महिला जागरूकता सशक्तिकरण और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी भारत भूषण पांडेय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बी.बी.राय, एक्सईएन विद्युत विभाग एवं खंड विकास अधिकारी श्री दीनदयाल उपस्थित रहे।
इसके साथ ही चोलापुर SHO श्री राकेश कुमार गौतम, उपखंड अधिकारी (चोलापुर) अमित श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी (आयर) श्रीपद तिवारी, सहायक विकास अधिकारी (ISB) सुनील पांडेय, सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) शैलेन्द्र कुमार, और सहायक विकास अधिकारी निर्मला देवी तथा चोलापुर SI संध्या जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही।


महिला सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श

भारत भूषण राय ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में समानता और समृद्धि लाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
चोलापुर SHO राकेश कुमार गौतम ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित कानून और सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। SI संध्या जायसवाल ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, महिलाओं को खुद को सशक्त बनाना चाहिए, और इसके लिए शिक्षा और सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण हैं।


कंबल वितरण का आयोजन

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा कंबल वितरण रहा, जिसमें 700 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। यह पहल भारत भूषण पांडेय की समाजसेवा की भावना को दर्शाती है।
ग्रामसभा तेवर की ओर से विनय कुमार पांडेय और अशोक कुमार पांडेय ने सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ग्राम प्रधान संजय पाण्डेय एवं संतोष सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.