Connect with us

वाराणसी

शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने बाइक में मारी टक्कर, स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस को कार से मिली बियर की केन

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी : लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर छोटे गेट के समीप देर रात शराब के नशे में धुत बलेनो कार सवार युवकों ने सड़क पर खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से एक युवक घायल हो गया। बाइक कार में टक्कर होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने भीड़ को समझा बुझा कर मामले को शांत करवाया और युवक को अपने साथ थाने ले आई।

कार से पुलिस को मिली 4 बियर की बोतल

बवाल को बढ़ता देख मौके पर पहुंचे लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराकर सबके सामने कार की तलाशी ली,कार से 4 बियर की बोतल मिली। पकड़े गए युवक से उन्होंने पूछताछ की और हिरासत में लेकर लंका थाने भेजवा दिया और चोटिल हुए युवक को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया।

पकड़े गये युवक ने नुकसान के खर्च को उठाने की कही बात

अंशुमान सिंह ने बताया कि हम लोग चंदौली के रहने वाले हैं। काल में हम 5 लोग सवार थे सभी चंदौली के रहने वाले है। यहाँ रिसेप्शन पार्टी में आए थे। अंशुमान ने कहा कि हमारी कार अनियंत्रित हो गई जिसकी वजह से कार बाइक में टकरा गई। उसने बताया कि हम जो भी नुकसान हुआ है उसका खर्च देने के लिए तैयार है। फिर भी लोग हमारी बात नहीं सुने, पुलिस एक युवक को पकड़कर पूछताछ में जुटी है।

कार की टक्कर से 2 बाइक हुआ क्षतिग्रस्त

पीड़िता तरूण ने बताया कि हम लोग यहां चौराहे पर दाढ़ी बनवाने जा रहा था। तभी उधर से 60-70 की रफ्तार में एक कार आयी और हमारी गाड़ी को ठक्कर मार दी। जिससे दो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और एक लड़के को हल्की चोट भी लगी। उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि मेरी बाइक को ठीक कराया जाए।

इस पूरे मामले पर लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मौके पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करके आगे के लिए अग्रिम कार्रवाई की जायेगी‌। मौके पर शांति व्यवस्था कायम हैं। घायल युवक का इलाज कराया जा रहा हैं‌ उसे हल्की चोट लगी थी।

Continue Reading
1 Comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.