Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महेश यादव
चोलापुर/संसद वाणी: चोलापुर थाना क्षेत्र के स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के समीप शनिवार शाम को तेज रफ्तार रोडवेज की चपेट में आने से बाइक सवार चन्दन पाण्डेय 20 निवासी धरसौना गम्भीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्दन पाण्डेय के परिजन ने बताया कि चन्दन घर से बुलेट बाइक लेकर पेट्रोल भराने निकला था।
चन्दन जैसे ही चोलापुर पावर हाउस के पास पहुंचा ही था कि वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेड की चपेट में आ गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल चन्दन पाण्डेय को स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र चोलापुर भेजा गया। जहां पर घायल की स्थिती गम्भीर देखते हुए चिकित्सको ने ट्रामा सेन्टर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।
You must be logged in to post a comment Login