Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : फूलपुर थानाक्षेत्र के करखियाव में पावडर बेचने आये दो लड़को ने एक महिला का सोने का चेन लेकर गायब हो गये।
बताते है कि करखियाव गाँव मे पावडर बेचने आये दो युवक महातीम सिंह के घर सुबह साढ़े 10 बजे उनकी पत्नी से पुराना बर्तन और सोना की सफाई की बात कह एक खास की किस्म का पावडर दिखाया जिसके बाद महिला ने सोने की चैन साफ करने के लिए लाकर दी।
उन युवकों ने प्लास्टिक के पन्नी मे रखकर कहाकि बीस मिनट मे साफ हो जायेगा ,यह कहते हुए प्लास्टिक की पन्नी महिला को दे दिया।जब महिला घर मे जाकर प्लास्टिक को खोलकर देखा तब प्लास्टिक मे सोना नही मिलने पर जोर जोर से आवाज लगाने लगी जिसके बाद दोनो युवक मोटरसाइकिल से फरार हो गये। गाँव वालो ने उनको खोजना शुरू कर दिया। लेकिन वो दोनो फरार होने मे कामयाब हो गये।
You must be logged in to post a comment Login