Connect with us

मुम्बई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को महाराष्ट्र (Maharashtra Election) में 3 चुनावी रैलियां कीं। पीएम मोदी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में इस चुनाव की आखिरी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “आज महाराष्ट्र में एक तरफ महायुति की विचारधारा है, जो यहां की विरासत पर गर्व करती है। दूसरी तरफ एक सोच महाविकास आघाडी (MVA) की भी है, जो महाराष्ट्र के गौरव को लगातार अपमानित कर रही है। एमवीए के लोग तुष्टिकरण के गुलाम हो चुके हैं। ये वो आघाडी हैं, जो राम मंदिर का विरोध करते हैं। ये वो आघाडी हैं, जो वोट पाने के लिए भगवा आतंकवाद का शब्द गढ़ते हैं। ये वो आघाडी हैं, जो आए दिन वीर सावरकर का अपमान करते हैं। ये वो आघाडी हैं, जो कश्मीर में धारा 370 की वापसी के लिए प्रस्ताव पारित करते हैं। भारत की हर उपलब्धि पर आघाडी वाले सवाल उठाते हैं। इसलिए महाविकास आघाडी वालों की राजनीति से और उनके इरादों से सावधान रहना है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुंबई सपनों का शहर है, तो महायुति सपनों को पूरा करने वाला गठबंधन है। आज हर मुंबईकर देख सकता है कि हम कितने बड़े स्केल पर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार, मुंबई को कनेक्टिविटी की हर परेशानी से मुक्ति दिलाना चाहती है। कांग्रेस का मिजाज मुंबई से ठीक उलटा है। मुंबई का मिजाज यानी ईमानदारी और कड़ी मेहनत। मुंबई का मिजाज यानी आगे बढ़ने की ललक। लेकिन कांग्रेस का मिजाज है, भ्रष्टाचार। कांग्रेस का मिजाज है, देश को पीछे धकेलना। कांग्रेस का मिजाज है, विकास में अड़ंगा डालना। कांग्रेस और अघाडी केवल और केवल तोड़ने की बात करते हैं। मुंबई में हर जाति-समुदाय के लोग आते हैं, एक साथ रहते हैं। लेकिन, वें जाति के नाम पर लोगों को लड़वाने में लगे हैं।”

Continue Reading
5 Comments

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.