Connect with us

दिल्ली

आज श्रद्वालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, उधना-मालदा टाउन के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन , मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की खबरें

Published

on

Morning news in Hindi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Morning news in Hindi: उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार यानी 12 मई को प्रात: छह बजे ग्रीष्मकालीन दर्शनार्थ श्रद्वालुओं के लिए खुल जाएंगे। इससे पूर्व, राज्य के अन्य तीन धाम श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री के कपाट बीते शुक्रवार, अक्षय तृतीया, 10 मई को खुल चुके हैं। 

उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार रात कोलकाता पहुंचे और वह अगले दिन राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी झारखंड से यहां पहुंचे और हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से राजभवन गए। वह रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर, हावड़ा के पंचला और हुगली जिले के चिनसुराह तथा पुरसुरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। 

शाह आज गोण्डा में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश के गोण्डा में गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह गोण्डा में रविवार को एक विशाल रैली करने जा रहे हैं। यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम ने शनिवार को कहा कि गोण्डा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने गृहमंत्री अमित शाह रविवार 12 मई को गोण्डा आएंगे। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ‘आप’ नेताओं के साथ करेंगे बैठक  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी। पार्टी के एक सूत्र ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण बैठक है और इसमें 25 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी चर्चा होगी।” 

उधना-मालदा टाउन के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

पश्चिम रेलवे उधना एवं मालदा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उधना एवं मालदा टाउन के बीच विशेष किराये पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 

‘न तो आप पार्टी के अध्यक्ष हैं और न ही विपक्ष के नेता’, पीएम से बहस वाले बयान पर BJP का राहुल गांधी पर तंज

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीन चरण की वोटिंग हो चुकी है। बाकी बचे चार चरणों के लिए सभी सियासी दल चुनावी रैलियों से एक दूसरे पर जमकर आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ऐसी ही एक रैली से राहुल गांधी ने कहा था कि वह किसी भी मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता के मुद्दों पर बहस करने के लिए तैयार है। भाजपा ने शनिवार को पीएम मोदी के साथ बहस के लिए राहुल गांधी की तैयारी को हल्के में लेते हुए मुद्दों के बारे में उनके ज्ञान और उनकी स्थिति पर सवाल उठाया और कहा कि वह न तो अपनी पार्टी के अध्यक्ष हैं और न ही विपक्ष के नेता। 

बिहार के रोहतास में आकाशीय बिजली का कहर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोटपा नहर पुल के पास आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गये।सभी लोग गोटपा के निवासी हैं। मृतकों की पहचान अरबिंद साह (35) और ओम प्रकाश कुमार (40) के रूप में की गयी है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रॉयल्स पर जीत दर्ज करके प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा चेन्नई 

चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। सुपर किंग्स की टीम अभी 12 मैच में 12 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को हार के कारण उस पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है और उसे अब बाकी बचे दोनों मैच में जीत दर्ज करने की जरूरत है।

फॉर्म में चल रही आरसीबी के लिये दिल्ली के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला

लगातार चार मैच जीतकर प्लेआफ की दौड़ में बनी हुई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को अपना दावा बनाए रखने के लिए रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हर हालत में हराना होगा। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को दो बार हराने के अलावा पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.