Connect with us

वाराणसी

नेशनल कमेटी ऑफ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स (भारत) संस्था का होगा निर्माण

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी : 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर नेशनल कमिटी आफ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स (भारत) की शुरुआत की जा रही है। विज्ञप्ति जारी कर साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 202 बार रक्तदान कर चुके विश्व रिकॉर्ड धारी सौरभ मौर्य ने बताया कि नेशनल कमेटी ऑफ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स भारत की जरूरत आज संपूर्ण भारत में है। सौरभ बताते हैं कि 2007 में जब उनके द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान की शुरुआत की गई थी तो उस समय भी लोगों के अंदर रक्तदान के प्रति जागरूकता की कमी, सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट अस्पताल या सरकारी ब्लड बैंक हो या प्राइवेट ब्लड बैंक, दोनों ही संस्थानों की तरफ से मरीज के साथ ज्यादती करना एवं नियम के साथ खिलवाड़ करना होता आ रहा है और आज भी वही स्थिति है। देश में जहां देखा जाए वहां रक्त की कालाबाजारी एवं खरीद फिरोख्त खुले आम चल रही है और दूसरी ओर ब्लड बैंकों द्वारा ब्लड का रिप्लेसमेंट यानी प्रतिस्थापन करने पर ज्यादा जोर दिया जाता है जो की पूरी तरह से गलत है, इन्हीं सब कमियों को देखते हुए नेशनल कमिटी of वॉलंटरी ब्लड डोनर्स (भारत) की शुरुआत की जा रही है। इस कमेटी के पांच ट्रस्टी हैं, जिसमे पहले वाराणसी से सौरभ मौर्य, दूसरे आगरा से विनोद वर्मा जी, तीसरे कर्नाटक के कोलार डिस्ट्रिक्ट से गौरी शंकर जी, नई दिल्ली से संजीव सोनी और मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से शैलू मंडलोई जी और अभी तक उत्तर प्रदेश कोर कमेटी से अरुण कुमार जी और कर्नाटक कोर कमेटी से नवीन जी जुड़कर संगठन की शुरुआत कर चुके हैं इस कमेटी द्वारा भारत के समस्त संस्थाओं को एक किया जाएगा और राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद के ऊपर दबाव बनाकर भारत के इतिहास में जो आज तक नहीं हुआ वह कार्य करने पर जोर दिया जाएगा, क्योंकि आज तक रक्त के कालाबाजारी और तस्करी के लिए कोई कानून नहीं बना और इस संगठन द्वारा सबसे पहले जो मांग होगी वह होगी “ब्लड एक्ट” की, वही हमारी और भी मांगे हैं जिसमें सबसे प्रमुख मांग होगी रक्तदाता के अधिकार को लेकर। सौरभ मौर्य बताते हैं कि पूरे भारत में जितनी भी संस्थाएं हैं, सबसे बात चल रही है और बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर सब इस कमेटी के नेतृत्व में एकजुट होंगे और रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान, स्कूल और कॉलेज में रक्तदान को लेकर कॉन्फ्रेंस, डिबेट कार्यक्रम, रेलिया एवं अन्य प्रकार के कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.