Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बड़ागांव/संसद वाणी : क्षेत्र में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल के तीनों शाखाओं पर दसवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के योग शिक्षक जितेंद्र पटेल एवं सुरेंद्र बहादुर पटेल ने सूर्य नमस्कार ,वृक्षासन, ताड़ासन, गोमुख आसन, भुजंगासन, कटी चक्र आसन, शशांक आसन, मंडूकासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, उज्जई, शीतली, शीतकारी इत्यादि योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शिक्षकों को स्वस्थ रहने की विधा सिखाए।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को 10वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए स्वस्थ रहने का मूल मंत्र भी प्रदान किया। शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं का विकास एवं समस्त ज्ञानेंद्रियों पर नियंत्रण करना भी सिखाया गया। योग दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक पांडेय, उप प्रधानाचार्य शिव शंकर मौर्य सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका गण उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment Login